बॉयलर फटने से सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, एक कर्मचारी जिंदा जला, बुरी तरह झुलसे 5 मजदूर

Massive Fire After Boiler Explosion: हादसा अमरपाटन रोड स्थित विद्याश्री सॉल्वेंट प्लांट में देर रात हुआ. बॉयलर तेज धमाके के साथ फटा. हादसे में जिंदा जले कर्मचारी की पहचान दिलावर सिंह उर्फ पिंकू तिघरा के रूप में हुई है. प्लांट में बतौर मशीन ऑपरेटर काम करने वाले मृतक 45 वर्षीय दिलावर सिंह की पूरी बॉडी बॉयलर की आग में जल गई, जिससे उसकी मौत हो गई. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MASSIVE FIRE AFTER BOILER EXPLOSION IN A SOLVENT PLANT

Boiler Explosion: सतना जिले में देर रात एक सॉल्वेंट प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा एक हादसा हो गया है. हादसे में एक कर्मचारी के जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई, जबकि 5 मजदूर आगजनी में बुरी तरह से झुलसे गए. तेज धमाके के साथ प्लांट में बॉलयर फटने की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. प्लांट हादसे में जिंदा जला कर्मचारी मशीन ऑपरेटनर बताया जा रहा है. 

हादसा अमरपाटन रोड स्थित विद्याश्री सॉल्वेंट प्लांट में देर रात हुआ. बॉयलर तेज धमाके के साथ फटा. हादसे में जिंदा जले कर्मचारी की पहचान दिलावर सिंह उर्फ पिंकू तिघरा के रूप में हुई है. प्लांट में बतौर मशीन ऑपरेटर काम करने वाले मृतक 45 वर्षीय दिलावर सिंह की पूरी बॉडी बॉयलर की आग में जल गई, जिससे उसकी मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें-VIDEO: महाराष्ट्र में डीजल के लिए पंप पर भिड़े लोग, टैंकर आते ही बेकाबू भीड़ ने एकदूसरे पर भांजी लाठियां

Advertisement

हादसे में जिंदा जले प्लांट मशीन ऑपरेटर की मौके पर हुई मौत

रिपोर्ट के मुताबिक बॉलयर फटने से हुई आगजनी में प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. हादसे में बुरी तरह जले प्लांट मशीन ऑपरेटर दिलावर सिंह उर्फ पिंकू तिघरा पिता गोपाल सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आग की लपटों ने उसकी पूरी बॉडी को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे वह बाहर नहीं निकल सके. हादसा इतना भयानक था कि घटना के बाद प्लांट परिसर में चीख-पुकार मच गई.

एक मजदूर की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

गौरतलब है भीषण आगजनी की चपेट में प्लांट में काम करने वाले मन्नू केवट समेत कुल पांच मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. इनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों की पहचान देर रात तक नहीं हो सकी थी. आग लगने के बाद कुछ समय तक एक कर्मचारी के लापता होने की भी सूचना रही.

ये भी पढ़ें-VIDEO: सड़क पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था युवक, दरोगा को लगा वीडियो बना रहा, बरसाए थप्पड़ पर थप्पड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लांट में धान की भूसी से राइस ब्रांन ऑयल बनाने का काम किया जाता था. प्लांट में भारी मात्रा में भूसी और ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई. आग की लपटें पास की बस्ती की ओर बढ़ने लगीं, दमकल गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग को नियंत्रित करने में उसे काफी कठिनाई आई.

बिहार का व्यापारी किराए पर सतना में चला रहा है सॉल्वेंट प्लांट

बताया जाता है आग इतनी भयानक थी कि देर रात तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे. प्लांट शहर के एक सराफा कारोबारी सौरभ जैन की राइस मिल परिसर में संचालित हो रहा था, जिसे बिहार के एक व्यापारी ने करीब 8 लाख रुपए प्रतिमाह किराए पर लिया हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई समेत पूरा प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-Student Suicides: छात्र सुसाइड में महाराष्ट्र सबसे आगे, देश में हर दिन औसतन 40 छात्र हार रहे जिंदगी की जंग!