सतना जिला अदालत पहुंचा धमकी भरा ई मेल, 15 गैस बम से उड़ाने की चेतावनी दी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

Satna District Court Bomb Threat: सतना जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली. अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर और जजों के कार्यालयों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे विस्फोट करेंगे. इस धमकी से न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Satna District Court Bomb Threat : सतना जिला न्यायालय को शुक्रवार सुबह सनसनीखेज धमकी मिली, जब अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल पहुंचा. मेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर और जजों के कार्यालयों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे विस्फोट करेंगे. धमकी मिलते ही न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने तत्काल संज्ञान लिया और कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

तहसील न्यायालय में भी हुई जांच

आदेश के तहत बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड को जिला न्यायालय परिसर में तैनात किया गया. साथ ही सतना के अलावा मैहर, अमरपाटन और अन्य तहसील न्यायालयों में भी व्यापक सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसरों को अस्थायी रूप से खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया. संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए हर कोने को खंगाला जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Advertisement

प्रशासन ने लोगों से की अपील

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है. मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
घटना के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी प्रवेश द्वारों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें मुस्तैद हैं. हालांकि प्राथमिक जांच में किसी तरह के बम कोर्ट परिसर में नहीं मिले. अब पुलिस मेल के संबंध में जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Success Story: भैंस चराने वाला लड़का बना SDM, 5 बार असफलता, पर नहीं मानी हार...ऐसी है विजय डहरिया की कहानी

Topics mentioned in this article