सतना में डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी, 200 रुपये लीटर तक बिक रहा पेट्रोल; पंपों पर अफरा-तफरी

Satna News: पिछले कुछ दिनों से सतना जिले सहित आसपास के इलाकों में पेट्रोल-डीजल की मांग अचानक बढ़ गई. दरअसल, पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह पर पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ने लगी. लोग कार, बाइक, ट्रैक्टर चालक अपनी टंकी फुल कराते दिखे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Petrol-Diesel Black Marketing: सतना जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच अब मुनाफाखोरी खुलकर सामने आने लगी है. चित्रकूट क्षेत्र के पालदेव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पेट्रोल ब्लैक में 200 रुपये प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि स्थानीय अवैध कारोबारी पेट्रोल की कमी का फायदा उठाकर लोगों से दोगुनी कीमत वसूल रहे हैं. जानकारी के अनुसार, सामान्य कीमत से लगभग 90 रुपये प्रति लीटर अधिक वसूली कर अवैध विक्रेता मोटा मुनाफा कमा रहे हैं. पेट्रोल की बढ़ती मांग के कारण ऐसी स्थिति बन गई है, जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है.

जमाखोरों के शिकार हो रहे ग्रामीण

स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरत के चलते उन्हें मजबूरी में महंगे दामों पर पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है. खासकर ग्रामीण और आंचलिक क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा गंभीर है जहां वैकल्पिक व्यवस्था न होने से लोग इन जमाखोरों के शिकार हो रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सतना जिले सहित आसपास के इलाकों में पेट्रोल-डीजल की मांग अचानक बढ़ गई है. कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.

Advertisement

प्रशासन पर उठे सवाल

इस पूरे मामले में प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. खुलेआम ब्लैक में पेट्रोल की बिक्री होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समय रहते ऐसे अवैध कारोबारियों पर सख्ती नहीं की गई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं. प्रशासन को चाहिए कि सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करे और मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें: Agar Malwa Accident: आगर मालवा में भीषण हादसा, यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 15 से अधिक लोग घायल