शादी का झांसा देकर देह शोषण, दूसरी युवती से विवाह रचाने जा रहा था आरोपी गिरफ्तार

Marriage fraud case में रीवा से एक मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर युवती का शोषण किया गया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Marriage fraud case: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शादी का झांसा देकर देह शोषण का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर रीवा सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

धार्मिक आयोजनों में हुई थी पहचान

पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक करण खटीक धार्मिक आयोजनों में कलाकार के रूप में काम करता था. इसी दौरान उसकी पहचान जिले के बाहर रहने वाली एक युवती से हुई, जो उसी क्षेत्र में काम करती थी. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई.

Advertisement

शादी का वादा कर किया शोषण

आरोप है कि करण खटीक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने भरोसा जीतकर उसका शोषण किया.

दूसरी शादी की तैयारी से खुला मामला

जब आरोपी युवक दूसरी युवती से शादी की तैयारी करने लगा, तब पीड़िता को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद वह तुरंत रीवा सिटी कोतवाली थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस कार्रवाई

थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी करण खटीक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है. - जावेद अंसारी की र‍िपोर्ट

यह भी पढ़ें- IAS Transfer MP: मध्यप्रदेश में 26 आईएएस के तबादले, इन जिलों के कलेक्टर बदले, देखें सूची 
 

Topics mentioned in this article