MP Women Commission: मध्य प्रदेश में 6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्ति, पूर्व विधायक रेखा यादव को बनाया गया अध्यक्ष

Madhya Pradesh women Commission President: राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर रेखा यादव की नियुक्ति हुई है. वो छतरपुर की बड़ामलहरा सीट से विधायक रह चुकी हैं. साल 2008 में रेखा यादव बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
madhya Pradesh news: पूर्व विधायक रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है.
harpreet kaur reen

Madhya Pradesh women Commission news President: मध्य प्रदेश में आखिरकार 6 साल बाद राज्य महिला आयोग में नियुक्ति हो गई है. पूर्व विधायक रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, साधना स्थापक को महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है. राज्य शासन ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं.

दरअसल, मध्य प्रदेश में 2020 में कमलनाथ सरकार गिरने के बाद राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष पद कानूनी विवाद में फंस गया था. उस समय तत्कालीन अध्यक्ष शोभा ओझा और अन्य सदस्यों को शिवराज सरकार ने हटा दिया था. इस फैसले को लेकर तत्कालीन अध्यक्ष शोभा ओझा कोर्ट तक पहुंच गई थी, जिसके चलते आयोग में नई नियुक्तियां लंबे समय तक रुकी रही थी, लेकिन अब मोहन सरकार ने राज्य महिला आयोग में नियुक्ति कर दी हैं.

Advertisement

कौन है रेखा यादव

राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर रेखा यादव की नियुक्ति हुई है. वो छतरपुर की बड़ामलहरा सीट से विधायक रह चुकी हैं. साल 2008 में रेखा यादव बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं. पार्टी ने अब उन्हें राज्य महिला आयोग की जिम्मेदारी सौंपी हैं. बताया जा रहा है नियुक्ति से पहले उनका स्थानीय स्तर पर विरोध किया जा रहा था.

 यह भी पढ़ें- MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में  62 आईपीएस का तबादला, देर रात पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, देखें पूरी सूची

यह भी पढ़ें- शिवपुरी में तेज आंधी-तूफान का कहर: छत से गिरी महिला-बच्ची, पोलो ग्राउंड की बाउंड्री गिरने से 3 लोग दबे

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 19 जिलों के एसपी बदले, नई पीढ़ी को मिली कमान, विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षक हटाये गए