मध्य प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है और गरज-चमक की भी चेतावनी दी गई है. वहीं, पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में मानसून लेट बताया गया है. एमपी में भी अभी प्री-मानसून ही चल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मानसून आने में कुछ और समय लगेगा. एमपी के भोपाल और ग्वालियर में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और इस दौरान 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चलेगी. आगर-मालवा, राजगढ़ और सीहोर में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
यहां दोपहर बाद बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास,शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पडूंर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में दोपहर बाद बारिश का अलर्ट जारी किया है.
यहां खिली रहेगी धूप
राज्य के खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, मैहर, सतना, पन्ना, दमोह, सागर निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले में धूप खिली रह सकती है.
छत्तीसगढ़ में मॉनसून लेट, अगले पांच दिनों तक कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश
उधर, छत्तीसगढ़ में मानसून के आने में देरी हो सकती है. मौसम विभाग ने फिर से अनुमान लगाया कि अगले 5 दिनों में दक्षिण बस्तर में मानसून के पहुंचने की संभावना है. राज्य में अभी भी तापमान ऊपर है और अधिकांश क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री के नीचे पहुंचा है. राजनांदगांव में रविवार को 42 और रायपुर में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
रायपुर में आज तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है. इसके अलावा प्रदेश में कई क्षेत्र में बिजली गरजने के साथ हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवा का अनुमान है.
ये भी पढ़ें- Morena Train Accident: आग लगने की अफवाह से ट्रेन से कूदे पैसेंजर, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत