फिर हुई बड़ी मुठभेड़, पुलिस और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी में दो महिला नक्सली ढेर 

Naxalites Encounter: पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर से बड़ी मुठभेड़ हुई है. इसमें पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Naxalites Encounter : मध्य प्रदेश के मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व में बड़ी मुठभेड़ हुई है. इसमें सुरक्षा बलों की टीम ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. दोनों ही नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित है. 

सूचना पर नक्सलियों को घेरने के लिए निकली थी फोर्स 

दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों के खात्मे का ऐलान किया है. इसके बाद छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के नक्सल इलाकों में पुलिस एक्शन मोड पर है. पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडला के  कान्हा टाइगर रिजर्व के परसाटोला के पास नक्सलियों की मौजूदगी है. इस सूचना पर बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों के जवानों को भेजा गया. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई.

Advertisement
इस भीषण गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. ये दोनों ही महिलाएं हैं. एसपी रजत सकलेचा ने की नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है. 

ये भी पढ़ें दहशत में नक्सलवाद...नक्सली लीडर का कमांडर को पत्र, लिखा- कोई भी ठिकाना हमारे लिए नहीं है सेफ 

हथियार बरामद, सर्चिंग जारी 

इस इलाके की सर्चिंग चल रही है. अब तक सुरक्षा बलों की टीम ने मौके से हथियार और दो महिला नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है. एसपी ने बताया कि इलाके में अब भी सर्चिंग अभियान जारी है. माना जा रहा है अभी और नक्सलियों के शव और सामान बरामद हो सकते हैं.  

ये भी पढ़ें आज फिर ढेर हो सकते हैं नक्सली! दंतेवाड़ा के जंगल में सुरक्षा बलों के जवानों ने घेरा, चल रही है भीषण मुठभेड़

ये भी पढ़ें Naxali Letter: घबराए नक्सलियों के हाईकमान का एरिया कमेटी को पत्र, कहा- अस्तित्व खतरे में, नहीं मिल रहे लड़ाके

ये भी पढ़ें नक्सलियों के कमांड इन चीफ को पुलिस और CRPF ने खोज निकाला, जवानों की हत्या कर जंगल में छिपा हुआ था

Advertisement


 


Topics mentioned in this article