Alirajpur News: महिला की सिर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, हत्या में शामिल था करीबी

Alirajpur Crime News: पुलिस ने महिला की सिर कटी लाश मिलने के मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने उसे घर से निकाल दिया था और उसने अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Alirajpur Crime News: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में मिली महिला की सिर कटी लाश के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने अपने साले के साथ मिलकर की थी. महिला का शव 25 जनवरी को नानपुर थाना क्षेत्र के सोलिया गांव में मिला था, जिसका सिर कटा था.

पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी और साले को गिरफ्तार किया है. दरअसल, 25 जनवरी को पुलिस को एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी.

Advertisement

पुलिस ने धारदार हथियार से महिला की हत्या किए जाने का अंदेशा जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए.

अवैध संबंध को लेकर पति ने घर से निकाला

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि मृतका कस्तूरी बाई के लाल सिंह नामक व्यक्ति से अवैध संबंध थे. इसी को लेकर कस्तूरी बाई और उसके पति में झगड़ा होता था और एक दिन पति ने उसे घर से निकाल दिया था. इसके बाद कस्तूरी बाई आरोपी लाल सिंह पर शादी का दबाव बनाने लगी.

आरोपी पर शादी का बना रही थी दबाव

पहले से शादीशुदा लाल सिंह इसी बात से नाराज था और उसने अपने साले सुभान के साथ मिलकर कस्तूरी बाई की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. मुखबिर की सूचना और परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस लाल सिंह तक पहुंची, जिसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मुख्य आरोपी लाल सिंह और उसके साले सुभान को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- हेरिटेज महुआ शराब: जिसे 'गेमचेंजर' बताया गया वो सिस्टम की 'मदहोशी' में कैसे हुआ फ्लॉप?

Topics mentioned in this article