MP के टाइगर रिजर्व में बढ़ी विदेशी पर्यटकों की संख्या, बाघ की दहाड़ सुनने यहां पहुंचे इतने टूरिस्ट

Tigers in MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कहना है कि "दुनिया में सबसे ज्यादा टाइगर भारत में हैं और भारत में सबसे ज्यादा टाइगर हमारे मध्यप्रदेश में हैं." आइए जानते हैं एमपी में टाइगर देखने के लिए सबसे ज्यादा टूरिस्ट कहां जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Tiger Reserve in MP: मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में बढ़ी विदेशी पर्यटकों की संख्या

Tiger Reserve in MP: वन्य-जीव पर्यटन में मध्यप्रदेश विशेष आकर्षण का केन्द्र बनकर उभरा है. टाइगर रिजर्व में देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. प्रदेश के टाइगर रिजर्व में वर्ष 2024-25 में बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 32 हजार 528, कान्हा टाइगर रिजर्व में 23 हजार 59, पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 हजार 201, पेंच टाइगर रिजर्व में 13 हजार 127 और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 10 हजार 38 विदेशी पर्यटक आये. जबकि गत वर्ष 2023-24 में बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में विदेशी पर्यटकों की संख्या 25 हजार 894, कान्हा टाइगर रिजर्व में 18 हजार 179, पन्ना टाइगर रिजर्व में 12 हजार 538, पेंच टाइगर रिजर्व में 9 हजार 856 और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 6 हजार 876 थी.

Advertisement

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व बना पर्यटकों की पहली पसंद

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है. टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है. वर्ष 2020-21 में भारतीय पर्यटकों की संख्या एक लाख 20 हजार 800, वर्ष 2021-22 में एक लाख 69 हजार 738, वर्ष 2022-23 में एक लाख 64 हजार 559, वर्ष 2023-24 में एक लाख 23 हजार 32 और वर्ष 2024-25 में माह मई तक एक लाख 60 हजार 500 रही.

Advertisement
Advertisement

साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है. वर्ष 2020-21 में 109 (कोविड काल), वर्ष 2021-22 में 5 हजार 945, वर्ष 2022-23 में 21 हजार 266, वर्ष 2023-24 में 25 हजार 894 और वर्ष 2024-25 में माह मई तक 32 हजार 528 विदेशी पर्यटक आये.

कुल 5 वर्ष में भारतीय पर्यटकों की संख्या 7 लाख 38 हजार 637 और विदेशी पर्यटकों की संख्या 85 हजार 742 रही. इस प्रकार कुल 8 लाख 24 हजार 379 पर्यटकों की संख्या रही. इन पर्यटकों से वर्ष 2020-21 में लगभग 4 करोड़ 65 लाख, वर्ष 2021-22 में 11 करोड़ 88 लाख, वर्ष 2022-23 में 13 करोड़ 90 लाख, वर्ष 2023-24 में 14 करोड़ 10 लाख और वर्ष 2024-25 में मई माह तक 16 करोड़ 67 लाख, इस प्रकार कुल 5 वर्षों में टाइगर रिजर्व की लगभग 61 करोड़ 22 लाख की आय प्राप्त हुई.

ये हैं टॉप टाइगर रिजर्व

  • वर्ष 2024-25 में बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 32 हजार 528

  • कान्हा टाइगर रिजर्व में 23 हजार 59
  • पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 हजार 201
  • पेंच टाइगर रिजर्व में 13 हजार 127
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 10 हजार 38 विदेशी पर्यटक आये. 

वर्ष 2023-24 में बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में विदेशी पर्यटकों की संख्या 25 हजार 894, कान्हा टाइगर रिजर्व में 18 हजार 179, पन्ना टाइगर रिजर्व में 12 हजार 538, पेंच टाइगर रिजर्व में 9 हजार 856 और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 6 हजार 876 थी.

यह भी पढ़ें : Tiger in MP: सड़कों पर 'वनराज'! माधव नेशनल पार्क से निकल शिवपुरी में घूमती दिखी बाघिन, Viral Video

यह भी पढ़ें : MP Tigers: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघिन और शावकों ने पर्यटकों का मोहा मन, देखिए बफर जोन का Viral Video

यह भी पढ़ें : MP में एक शहर बन जाएगा इतिहास! जमींदोज होंगे 22 हजार घर, 50 हजार लोग होंगे विस्थापित

यह भी पढ़ें : Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में 10 जंगली हाथियों की मौत, दिल्ली की जांच टीम नेशनल पार्क में तैनात