बीना-रुठियाई नई मेमू सेवा; गुना, अशोकनगर और मुंगावली के यात्रियों को रेलवे की नई सौगात

गुना स्टेशन से बीना-रुठियाई नई मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ होने से गुना, अशोकनगर, मुंगावली और आसपास के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. ट्रेन के नियमित संचालन से दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रेलवे ने बढ़ाई सुविधा, बीना से रुठियाई के बीच अब चलेगी नई मेमू
(फाइल फोटो)

Bina Ruthiyai MEMU Train: गुना, अशोकनगर और बीना क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है. शुक्रवार को केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना रेलवे स्टेशन से नई बीना-रुठियाई मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे. लंबे समय से इस रेलखंड पर बेहतर लोकल ट्रेन सुविधा की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है. नई मेमू सेवा शुरू होने से बीना, मुंगावली, अशोकनगर, गुना और रुठियाई के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी. इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ छोटी दूरी के रेल सफर को भी नई गति मिलेगी.

गुना स्टेशन से होगा शुभारंभ

नई ट्रेन सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन गुना रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्रेन के गुना स्टेशन पहुंचने पर हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन बीना और रुठियाई के बीच नियमित रूप से संचालित होगी, जिससे दोनों जिलों के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा.

Advertisement

क्षेत्रीय यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि बीना-रुठियाई रेलखंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं. इनमें नौकरीपेशा लोग, छात्र, व्यापारी और ग्रामीण क्षेत्र के यात्री शामिल हैं. नई मेमू सेवा शुरू होने से कम दूरी की यात्रा आसान होगी. यात्रियों को समयबद्ध और किफायती परिवहन विकल्प मिलेगा, जिससे सड़क परिवहन पर निर्भरता भी कम होने की संभावना है.

इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 61625 बीना-रुठियाई मेमू बीना से रवाना होकर महादेवखेड़ी, सेमरखेड़ी, कंजिया, मुंगावली, गुनेरू बमोरी, पिपरईगांव, रहटवास, ओर, हिनोतिया पीपलखेड़ा, अशोकनगर, रातीखेड़ा, शाढोरागांव, पीलीघटा, पगारा, माबन और गुना होते हुए रुठियाई पहुंचेगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 61626 रुठियाई-बीना मेमू इन्हीं स्टेशनों से होते हुए बीना लौटेगी.

शाम के समय यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार यह ट्रेन शाम के समय संचालित होगी, जिससे कार्यालय, पढ़ाई और व्यापारिक कार्यों के बाद यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी. बीना से चलने वाली ट्रेन शाम 4:20 बजे रवाना होकर शाम 7:40 बजे रुठियाई पहुंचेगी. वापसी में रुठियाई से रात 8 बजे प्रस्थान कर 11:20 बजे बीना पहुंचेगी.

स्थानीय कारोबार और आवागमन को मिलेगा बढ़ावा

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कहना है कि नई मेमू सेवा केवल यात्री सुविधा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इससे क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी. अशोकनगर, मुंगावली, गुना और आसपास के कस्बों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने से स्थानीय बाजारों और छोटे व्यापारियों को फायदा होगा. साथ ही विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों के लिए भी यह सेवा उपयोगी साबित होगी.

Advertisement

लंबे समय से थी मांग

स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि लंबे समय से बीना-गुना-रुठियाई रेलखंड पर अतिरिक्त लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे. अब मेमू ट्रेन के संचालन से इस मांग को काफी हद तक पूरा माना जा रहा है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई सेवा से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, अधिक विकल्प और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिना टिकट यात्रा से धूम्रपान तक, अब लगेगा दोगुना जुर्माना, जानिए रेलवे के नए नियम

Advertisement

यह भी पढ़ें : देश में पहली बार एक ही जगह के मटर और सिंघाड़े को मिला GI टैग; जबलपुर ने रचा इतिहास, किसानों को मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें : देश से लेकर विदेश तक नाबालिग प्लेयर का गैंगरेप करने वाले दो कराटे कोच को उम्र कैद, गुना कोर्ट का फैसला

यह भी पढ़ें : रुक जाओ, नहीं तो गोली मार दूंगा; तहसीलदार से बोला रेत माफिया, शिवपुरी में अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम को धमकी