रिश्वत लेते ही धराए बाबू! नरसिंहपुर नगरपालिका में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन

MP News: नरसिंहपुर नगरपालिका में लोकायुक्त की कार्रवाई, बाबू संजय तिवारी 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल पास कराने के नाम पर कर रहे थे वसूली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगरपालिका में पदस्थ बाबू संजय तिवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. यह कार्रवाई उस समय हुई जब आरोपी 25 हजार रुपये की रिश्वत की पहली किस्त ले रहा था.

बिल पास कराने के नाम पर मांग रहा था कमीशन

लोकायुक्त इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह नरवरिया के अनुसार, शिकायतकर्ता ठेकेदार ने मरही माता क्षेत्र में पेवर ब्लॉक का काम पूरा कर लिया था. इसके बाद बिल पास कराने के लिए बाबू संजय तिवारी कमीशन की मांग कर रहा था.

Advertisement

आरोप है कि उसने साफ तौर पर धमकी दी थी कि अगर रिश्वत नहीं दी गई, तो सिक्योरिटी डिपॉजिट (FDR) रोक दी जाएगी और आगे का भुगतान भी अटका दिया जाएगा. 

narsinghpur municipality bribery case lokayukta action

ऐसे बिछाया गया जाल

ठेकेदार ने परेशान होकर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद बुधवार को जबलपुर लोकायुक्त की 8 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाया. जैसे ही आरोपी बाबू ने 25 हजार रुपये की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.

कार्यालय में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद नरसिंहपुर नगरपालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया. लोकायुक्त की इस रेड ने एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है.

फिलहाल लोकायुक्त पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस भ्रष्टाचार में और कौन-कौन शामिल हो सकता है.

Advertisement
Topics mentioned in this article