नर्मदापुरम: दहेज में 3 लाख और बाइक की मांग पर टूटी शादी, दूल्हे और पिता पर FIR

Narmadapuram Dahej Vivad: शादी टूटने के बाद युवती मानसिक तनाव में है. एफआईआर दर्ज होने के बाद वह हाथ‑पैरों में लगी मेहंदी के साथ कोतवाली थाने पहुंची और एसआई दीपिका लोखंडे के सामने अपना बयान दर्ज कराया. बयानों के दौरान युवती भावुक हो गई और उसकी आंखों में आंसू भर आए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
नर्मदापुरम: दहेज में 3 लाख और बाइक की मांग पर टूटी शादी, दूल्हे और पिता पर FIR

Dowry System: नर्मदापुरम में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां दहेज में 3 लाख रुपये नकद और बाइक नहीं मिलने पर दूल्हा और उसका पिता शादी तोड़कर बिना दुल्हन बारात वापस ले गए. घटना सामने आने के लगभग एक सप्ताह बाद कोतवाली पुलिस ने दूल्हा मनीष डोडिया और उसके पिता देवनारायण डोडिया के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत एफआईआर दर्ज की है.

Narmadapuram Dahej Vivad: मेंहदी लगे हाथ

मेहंदी लगे हाथों के साथ थाने पहुंची पीड़िता, बयान देते समय भावुक हुई

शादी टूटने के बाद युवती मानसिक तनाव में है. एफआईआर दर्ज होने के बाद वह हाथ‑पैरों में लगी मेहंदी के साथ कोतवाली थाने पहुंची और एसआई दीपिका लोखंडे के सामने अपना बयान दर्ज कराया. बयानों के दौरान युवती भावुक हो गई और उसकी आंखों में आंसू भर आए.

परिवार ने क्षमता अनुसार शादी की तैयारी की, फिर भी दूल्हे पक्ष ने दबाव बनाया

पीड़िता ने बताया कि वह नर्मदापुरम की रहने वाली है और भाई‑बहनों में सबसे बड़ी है. उसकी शादी भोपाल के गौतम नगर निवासी मनीष डोडिया से 30 जनवरी 2026 को तय हुई थी. 2 फरवरी को दूल्हे ने फोन कर शादी की तैयारियों की जानकारी ली, तब परिवार ने साफ कर दिया था कि वे अपनी क्षमता मुताबिक ही आयोजन कर पाएंगे. इसके बावजूद 6 फरवरी को दूल्हे के पिता पीड़िता के घर पहुंचे और धूमधाम से शादी करने का दबाव बनाया. शादी की पत्रिकाएं बंट चुकी थीं, इसलिए मजबूरी में परिवार ने उधार लेकर धर्मशाला बुक की और सामान खरीदा.

सगाई में दी गई अंगूठी और चेन भी लौटाई, फिर बारात लेकर लौट गए

12 फरवरी को बारात पहुंची और दोपहर में सगाई की रस्म हुई. इसमें दूल्हे को सोने की अंगूठी और 5100 रुपये दिए गए. शाम को बारात के दौरान सोने की चेन भी दी गई. लेकिन वरमाला के तुरंत बाद दूल्हा और उसके पिता ने दहेज में 3 लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग रख दी. पीड़िता के भाई, मां और रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की कि इतनी जल्दी यह व्यवस्था संभव नहीं है. इसके बावजूद दूल्हा और उसके पिता अपनी मांग पर अड़े रहे. अंत में उन्होंने दी गई सोने की चेन और अंगूठी वापस की और बिना शादी किए बारात लेकर लौट गए.

Advertisement

दहेज मांग की पुष्टि पर FIR, जांच जारी

नर्मदापुरम के एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि शिकायत के आधार पर दूल्हा मनीष और उसके पिता देवनारायण के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जांच जारी है.

“दहेज की लालच ने मेरा सपना तोड़ दिया” : दुल्हन

शादी टूटने के बाद युवती गहरे मानसिक तनाव में है. उसने कहा कि दहेज की लालसा ने उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना छीन लिया. अब वह न्याय की उम्मीद में पुलिस और कानून की ओर देख रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : 26 फरवरी को बाबा महाकाल की बारात; श्मशान में भूत-प्रेतों को भी निमंत्रण, शिव-पार्वती विवाह पर होगा नगर भोज

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Dhan Kharidi: होली से पहले धान किसानों को सौगात; इतने करोड़ की राशि का होगा एकमुश्त भुगतान

Advertisement

यह भी पढ़ें : Jabalpur Stone Pelting: सिहोरा में मंदिर-मस्जिद तनाव; पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात, जानिए पूरा मामला

यह भी पढ़ें : Khajuraho Dance Festival 2026: आज से 52वां खजुराहो नृत्य समारोह शुरू; जानिए क्या कुछ होगा खास