MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जिससे लोगों को बुरा हाल है. मंगलवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो, सीधी, श्योपुर में 44.8 डिग्री तक तामपान पहुंच गया, जिससे लोग पसीना पोछते नजर आए. मौसम विभाग की मानें तो पिछले तीन दिनों से राजधानी भोपाल समेत अधिकाश जिलों में बढ़ते तामपान ने कोहराम मचा रखा है, जिससे बचने के लोग शीतल पेय की शरण में ले रहे हैं.
खजुराहो, सीधी और श्योपुर जिले में सर्वाधिक तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया
रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जहां खजुराहो, सीधी और श्योपुर जिले में सर्वाधिक तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, रायसेन, उमरिया, भोपाल, खण्डवा, मुरैना, मण्डला, रतलाम और दमोह जिले में अपेक्षाकृत राहत थी, जहां सर्वाधिक तामपान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा में आज लू चलेगी. हालांकि शाम में मौसम बदलने की संभावना है
मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, सिवनी और बैतूल में बारिश की संभावना
गौरतलब है पिछले एक हफ्ते में मौसम ने तेजी से करवट ली है, जिससे तामपान में तेजी आई है. हालांकि मौसम विभागन ने मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, सिवनी और बैतूल में भी बारिश होने की संभावना जताई है और.गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है, लेकिन करीब 15 जिलो में लू चलने के आसार जताए गए हैं.
मध्य प्रदेश में आज का दिन शुष्क, 42 डिग्री सेल्सियस से रह सकता है तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में आज का मौसम भी शुष्क और गर्म रहेगा, जहां अधिकांश हिस्सों में भीषण धूप खिली रहेगी और दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हवा की गति पश्चिम दिशा से 10-15 मील प्रति घंटा रहेगी और आंधी या बारिश की संभावना बहुत कम है.