MP Weather: मध्य प्रदेश के 52 जिलों में आंधी की चेतावनी, 45 जिलों में बारिश के आसार; पढ़ें IMD का अपडेट

मध्य प्रदेश में आज भी बारिश के आसार है. इसके अलावा आईएमडी ने आंधी की चेतावनी जारी की है, जो मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मध्य प्रदेश में आज आंधी और बारिश के आसार.
IANS

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 52 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है. इनमें गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, हरदा और बैतूल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी (IMD) का कहना है कि प्रदेश के ऊपर 3 साइक्लोनिक सकुलेशन (चक्रवात) एक्टिव है, जिसकी वजह से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है. एमपी के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है.

Advertisement

आज इन जिलों में बारिश के आसार

भोपाल, रायसेन, राजगढ, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, नर्मदापुरम, म्वालियर, शिवपुरी, दृतिया, मुरैना, भिंड, शयोपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी-बारिश के आसार हैं.

अभी कुछ दिन ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और आंधी का मौसम 10 जून तक बने रहने की संभावना है, जिसकी चेतावनी भी जारी की गई है. साथ ही ओलावृष्टि को लेकर भी चेताया है.

मौसम विभाग ने किसानों को दी ये सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे हालात सामान्य होने तक फसल काटने और उसे स्टोर करने का काम टाल दें. साथ ही, लोगों से कहा गया है कि बिजली कड़कने और तूफ़ान के दौरान खुले खेतों, जलाशयों और अस्थायी ढांचों के पास न जाएं. एहतियाती उपायों में ढीली चीजों को सुरक्षित करना, तूफान के दौरान घर के अंदर रहना और पशुओं को सुरक्षित आश्रय देना शामिल है.

ये भी पढ़ें- IPS Transfer: MP में 8 आईपीएस का ट्रांसफर, अनु बेनीवाल को म‍िली खास ज‍िम्‍मेदारी, देखें सूची

Topics mentioned in this article