MP Police Constable GD Bharti 2025: आरक्षक (जीडी) भर्ती के Physical Test जारी, प्रदेश को मिलें 17 नए DSP

MP Police Constable GD Bharti 2025: मध्य प्रदेश में MP Police Constable (GD) Bharti 2025 में शारीरिक दक्षता व दस्तावेज परीक्षण जारी. 8000 में 6524 अभ्यर्थी उपस्थित. वहीं आज 27 फरवरी को DSP दीक्षांत समारोह भी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MP Police Constable GD Bharti 2025: आरक्षक (जीडी) भर्ती के Physical Test जारी, प्रदेश को मिलें 17 नए DSP

MP Police Constable Recruitment: मध्य प्रदेश में आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा वर्ष 2025 (MP Police Constable (GD) Bharti 2025) के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) एवं दस्तावेज परीक्षण प्रक्रिया 23 फरवरी 2026 से प्रदेशभर में प्रारंभ कर दी गई है. भर्ती कार्य के सुचारू, पारदर्शी और निष्पक्ष संचालन हेतु भोपाल (Bhopal), इंदौर (Indore), ग्वालियर (Gwalior), जबलपुर (Jabalpur), उज्जैन (Ujjain), रतलाम (Ratlam), बालाघाट (Balaghat), सागर (Sagar), रीवा (Rewa) और मुरैना में कुल 10 केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां प्रतिदिन निर्धारित समय पर परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं.

8000 में से 6524 अभ्यर्थी हुए उपस्थित

भर्ती प्रक्रिया के पहले तीन दिनों में कुल 8000 अभ्यर्थियों को परीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया था. इनमें से 1743 पुरुष, भूतपूर्व सैनिक और होमगार्ड तथा 6257 महिलाएं व महिला होमगार्ड शामिल थे. अब तक कुल 6524 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिनमें 1341 पुरुष एवं भूतपूर्व सैनिक तथा 5183 महिलाएं सम्मिलित हैं. सभी उपस्थित अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज परीक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है. भर्ती प्रक्रिया नियमित रूप से जारी है और 14 मार्च तक आयोजित की जाएगी.

Madhya Pradesh Police Recruitment: डीजीपी मध्य प्रदेश

उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह आज, डीजीपी मकवाणा होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी (भोपाल) स्थित परेड ग्राउंड में आज 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे 43वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा. समारोह में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वे परेड की सलामी लेंगे और परेड का निरीक्षण भी करेंगे.

प्रदेश को मिलेंगे 17 नए DSP

इस बैच में कुल 17 अधिकारी प्रशिक्षण पूरा कर प्रदेश की सेवा के लिए उपलब्ध होंगे. समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विजेता अधिकारियों को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे. प्रशिक्षण पूर्ण कर रहे इन अधिकारियों को अब विभिन्न जिलों में पदस्थ किया जाएगा, जहां वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP Police: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एडवांस पुलिसिंग सीख रहे हैं MP के 30 एडिशनल SP; ट्रेनिंग प्रोग्राम जारी

यह भी पढ़ें : MP में गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन तेज; अब तक इतने लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, ये है आखिरी तारीख

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP Government Office Timing: एक्शन मोड में CM मोहन यादव; सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी पर GAD की कड़ी नजर

यह भी पढ़ें : 50% मुआवजा राशि दो! सीधी में लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई; एक लाख की रिश्वत लेते भू-अर्जन कर्मचारी गिरफ्तार

Advertisement