MP Police Band Recruitment 2026: मध्यप्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. पुलिस बैंड के अंतर्गत आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर चल रही सीधी भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. पहले जहां आवेदन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2026 तय थी, वहीं अब इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती विशेष रूप से पुरुष उम्मीदवारों के लिए है. जिन अभ्यर्थियों ने किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं किया था, उनके पास अब सुनहरा मौका है.
679 पदों पर हो रही है भर्ती
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा कांस्टेबल (बैंड) के कुल 679 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है. यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है, यानी महिला उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन नहीं कर सकती हैं. पुलिस बैंड में शामिल होने के इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन की अंतिम तारीख बढ़कर 30 अप्रैल
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदन केवल MP Online पोर्टल https://iforms.mponline.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.
कितनी है आवेदन फीस?
भर्ती के लिए वर्ग‑वार आवेदन शुल्क तय किया गया है
- अनारक्षित (General): ₹500
- SC, ST, OBC और EWS: ₹250
इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को अतिरिक्त ₹150 + GST पोर्टल शुल्क भी देना होगा.
आयुसीमा क्या है?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए.
- सामान्य वर्ग: अधिकतम आयु 33 वर्ष
- आरक्षित वर्ग: अधिकतम आयु 38 वर्ष
आयु से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी गई है.
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो UR, OBC और SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10+2 पास होना जरूरी है. ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास होना पर्याप्त है. चयन प्रक्रिया में स्किल टेस्ट, बैंड बजाने का टेस्ट और इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा.
उम्मीदवारों के लिए सलाह
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह आखिरी मौका हो सकता है. आवेदन की तारीख बढ़ने से प्रतियोगियों को तैयारी और दस्तावेज़ पूरे करने के लिए अतिरिक्त समय मिला है. पुलिस बैंड में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे 30 अप्रैल 2026 से पहले अपना आवेदन जरूर भर लें.
यह भी पढ़ें : एमपी में बैंड आरक्षक के 679 पदों के लिए आई वैकेंसी, जानें 'पुलिस बैंड' क्यों युवाओं से कर रही है ये अपील
यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, छत्तीसगढ़ में BJP‑कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड क्या कहता है? संसद में बिल पर बहस
यह भी पढ़ें : सरकारी सिस्टम की मार: ₹33 लाख बकाया, सरकारी गाड़ियों में तेल भरने वाला संचालक खुद साइकिल पर आया
यह भी पढ़ें : गेहूं में रखे कीटनाशक की जहरीली गैस से 2 बच्चों की मौत; उज्जैन में कैसे हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, जानिए