MP में महावीर जयंती की छुट्टी: मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश, 31 मार्च को खुलेंगे दफ्तर

MP Mahavir Jayanti Holiday: मध्य प्रदेश के कई जिलों में जिला प्रशासन ने महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए नई तारीख जारी कर दी है. अब इन जिलों में मंगलवार, 31 मार्च 2026 के स्थान पर सोमवार, 30 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Mahavir Jayanti Holiday in MP: मध्य प्रदेश में महावीर जयंती पर राज्य सरकार ने अवकाश का दिन निर्धारित करने का अधिकार कलेक्टर को दे दिया है. वो स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 30 मार्च का अवकाश घोषित कर सकेंगे. दरअसल, मध्य प्रदेश में धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के मुताबिक जैन धर्मावलंबी इस वर्ष भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक 30 मार्च को मना रहे हैं, जबकि सरकारी कैंलेंडर में महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च को दिया गया है. ऐसे में इन परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया.

भोपाल में  30 मार्च को रहेगा अवकाश

मध्य प्रदेश सरकार का आदेश जारी होने के बाद भोपाल जिला प्रशासन ने महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए नई तारीख जारी कर दी है. अब भोपाल जिले में मंगलवार, 31 मार्च 2026 के स्थान पर सोमवार, 30 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. यह आदेश कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किया गया है.

Advertisement

इन जिलों में भी 30 मार्च को छुट्टी

इधर, हरदा जिले में भी महावीर जयंती पर अब 30 मार्च को छुट्टी रहेगी. हरदा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  सिद्धार्थ जैन ने जनभावननाओं व स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया है. जारी आदेश अनुसार, महावीर जयंती के अवसर पर अब 30 मार्च सोेमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. साथ ही 31 मार्च को जिले के सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं खुले रहेंगे. वहीं इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज यानी 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश घोषित किया. 

ये भी पढ़ें: MP में कार में आग लगने से तीन लोग जिंदा जले: दो गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने 8 साल की बच्ची को बचाया