Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में पार्टी की कमान दो नए अध्यक्षों को सौंपी, जबकि साल 2023 में दोनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी और दोनों राज्यों में दो नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को बुरी तरह से हराया.
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का ताजा अपडेट के लिए क्लिक करें-LIVE UPDATES
विधानसभा चुनाव में भाजपा की वापसी का श्रेय वीडी शर्मा को जाता है
वीडी शर्मा के नाम से चर्चित विष्णु दत्त शर्मा वर्ष 2020 से लगातार मध्य प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाले हुए हैं. विधानसभा चुनाव में भाजपा की वापसी का श्रेय वीडी शर्मा को जाता है. यही वजह है कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जीत की बागडोर उन्हें थमाई.
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा वर्तमान में खजुराहो से सांसद हैं
मूलत:मुरैना जिले के सुरजनपुर गांव के विष्णु दत्त शर्मा वर्तमान में खजुराहो से सांसद हैं. मध्य प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने से पहले वीडी शर्मा प्रदेश भाजपा महामंत्री का जिम्मा संभाल रहे थे.वर्ष 1986 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले वीडी शर्मा 2013 में भाजपा के आधिकारिक सदस्य बने.
छात्र जीवन में विष्णु देव शर्मा ने शिक्षा जगत में फैले व्यापारिकरण के खिलाफ अभियान छेड़ा
विष्णु दत्त शर्मा जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहे तब उन्होंने शिक्षा जगत में फैले व्यापारिकरण के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा था। इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोट तक लड़ाई लड़ी और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए छात्रों का सफल नेतृत्व किया.
1986 पॉलिटिक्स में आए सिंहदेव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं
दूसरी ओर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में पूर्व सीएम भूपेश बघेल सरकार को धूल चटाने वाले अरुण साय को इनाम के तौर पर डिप्टी सीएम का पद दिया गया, जबकि जगदलपुर विधानसभा से पहली बार चुनकर आए युवा नेता किरण सिंह सिंहदेव को पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई है.
युवा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नेतृत्व क्षमता के मुरीद है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जगदेवपुर से पहली बार विधायक चुने गए युवा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नेतृत्व क्षमता के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मुरीद है. छत्तीसगढ़ सीएम उनकी शाने अपने उदगार एक ट्वीट में भी दे चुके हैं. सीएम साय ने किरण सिंहदेव को छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपे जाने पर बढ़-चढ़कर बधाई दी.
युवा किरण सिंहदेव के कुशल नेतृत्व छत्तीसगढ़ नहई ऊंचाइयों को छुएगी
बकौल सीएम साय, मुझे आशा नहीं, पूरा विश्वास है कि किरण सिंहदेव के कुशल नेतृत्व में निश्चित ही पार्टी छत्तीसगढ़ में नई ऊंचाइयों को छुएगी.पूर्व सीएम और अब छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह भी नहीं बगैर बोले नहीं रह सके, उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पार्टी अपनी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सफल होगी.
पहली बार विधायकी से आसमां छूने को आतुर किरण सिंहदेव
किरण सिंहदेव ने 1985 में छात्र राजनीति से पॉलिटिक्स में रखा पहला कदम
किरण सिंहदेव 2009-2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे
जगदलपुर MLA बनने से पहले 1998 से 2000 तक भाजयुमो अध्यक्ष रहे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 जगदलपुर से विधायक चुने गए
पहली बार विधायक चुने गए किरण सिंहदेव को सौंपी गई प्रदेश की कमान
छ्त्तीसगढ़ सीएम साय भी हैं किरण सिंहदेव के नेतृत्व क्षमता के मुरीद
खुजराहो सांसद का अच्छा है ट्रैक रिकॉर्ड, फिर जीतेंगे जहां
2016 में पहली बार मध्य प्रदेश हमहामंत्री बनाए गए विष्णु दत्त शर्मा
1986 से एबीवीपी मेंबर विष्णु दत्त शर्मा ने 2013 में भाजपा से जुड़े
शिक्षा में फैले व्यापारिकरण के खिलाफ छात्र जीवन में छेड़ा अभियान
2014 लोकसभा चुनाव में झारखंड समेत 6 सीटों के चुनाव प्रभारी रहे
वर्ष 2020 से लगातार मध्य प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाले हुए हैं
लोकसभा चुनाव 2024 में MP की 29 सीटों पर जीत की संभाली बागडोर
ये भी पढ़ें-दांव पर थी मंत्री फग्गन सिंह कुहस्ते की प्रतिष्ठा, लेकिन MLA मरकाम पर भारी पड़ा MP का पराक्रम?