विजयपुर उपचुनाव में BJP की हार पर CM यादव का बड़ा बयान, कह दी ये बात

Vijaypur by-election result:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) ने कहा कि भाजपा भले ही शनिवार को विजयपुर उपचुनाव हार गई हो, लेकिन उसका वोट प्रतिशत बढ़ा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Vijaypur by-election result:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) ने कहा कि भाजपा भले ही शनिवार को विजयपुर उपचुनाव हार गई हो, लेकिन उसका वोट प्रतिशत बढ़ा है. 

सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका तब लगा जब राज्य के मंत्री रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से 7,364 मतों के अंतर से हार गए. 

Advertisement

आने वाले चुनावों में…

यादव ने कहा, "भले ही रावत को विजयपुर में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वहां पार्टी के वोट बढ़े हैं. मध्य प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार राज्य की विकास यात्रा को आगे बढ़ाती रहेगी. आने वाले चुनावों में पार्टी विजयपुर में भी बड़ी जीत दर्ज करेगी." 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में विजापुर सीट 18,000 से अधिक के अंतर से जीती थी, जबकि यह अब घटकर 7,000 रह गई है. उन्होंने कहा कि विजापुर कांग्रेस की सीट रही है और इतिहास में भाजपा ने केवल एक बार ही जीत हासिल की है. हालांकि, भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी में उपचुनाव जीता. 

इसे भी पढ़ें- महिलाओं ने किया खेला, महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों में ऐसे बनीं गेमचेंजर