Madhya Pradesh-Chhattisgarh Live Updates: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार (27 फरवरी) को बजट सत्र जारी रहेगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर उनकी जन्मस्थली चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) पहुंचेंगे. इस दौरान वे उदयगढ़ में आयोजित प्रसिद्ध भगोरिया पर्व में भी शामिल होंगे. दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.
उधर, छत्तीसगढ़ में गंगरेल बांध के डूब प्रभावित पिछले पांच वर्षों से व्यवस्थापन की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. 25 फरवरी को प्रभावितों ने रायपुर की ओर पैदल मार्च शुरू किया और 27 फरवरी को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं अचानक जारी टाइम टेबल पर विवाद और विरोध के बाद स्थगित कर दी गई हैं. संशोधित परीक्षा तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी. पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
Live Updates:
Umang Singhar in Bhagoria Festival: भगोरिया उत्सव में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया पारंपरिक नृत्य
Umang Singhar in Bhagoria Festival: मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल में पारंपरिक उल्लास और रंगों के साथ मनाए जा रहे भगोरिया उत्सव में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. वे सबसे पहले खरगोन जिले के दशलगांव पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया. भगोरिया हाट में मांदल और ढोल की गूंज के बीच सिंघार खुद को थिरकने से नहीं रोक सके. उन्होंने पारंपरिक नृत्य किया और आदिवासी युवाओं के साथ कुर्राटी भी भरी.
सिंघार इसके बाद हेलीकॉप्टर से ग्राम बिल्दा (धार जिला) पहुंचे. यहां भी ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने कहा कि भगोरिया उत्सव हमारी संस्कृति, एकता, प्रेम और स्वाभिमान की जीवंत पहचान है. अंत में वे सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमझेरा पहुंचे, जहां रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे युवक-युवतियों और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहमय बना दिया. सिंघार ने मांदल दल के साथ नृत्य किया और कलाकारों को पुरस्कृत भी किया.
MP Anuppur Train Stops: अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में ट्रेनों के ठहराव का लोकार्पण
MP Anuppur Train Stops: अनूपपुर जिले में कोरोना काल के दौरान ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर लगातार जनता की मांग उठ रही थी. इसे ध्यान में रखते हुए शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव का लोकार्पण अनूपपुर रेलवे जंक्शन में किया.
इस अवसर पर अनूपपुर में संतरागाछी, कोतमा में अंबिकापुर–निजामुद्दीन तथा वेंकटनगर में पुरी–ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव की शुरुआत हुई. सांसद ने कहा कि कोविड काल में बंद हुए स्टॉपेज के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी हुई थी, जिसे अब चरणबद्ध तरीके से दूर किया जा रहा है.
उन्होंने छोटे स्टेशनों को बड़े शहरों से जोड़ने को प्राथमिकता बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहयोग से रेल सुविधाओं के विस्तार की बात की. कार्यक्रम के अंत में सांसद ने संतरागाछी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
राइस मिल में आग से 2 करोड़ का नुकसान होने की आशंका
गरियाबंद के फिंगेश्वर क्षेत्र स्थित सम्प्रति डिपो राइस मिल में आग लगने से लगभग 4000 क्विंटल धान और 1200 बंडल बोरियाँ जलकर ख़ाक हो गई हैं. आग से 2 करोड़ रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है.
गरियाबंद के फिंगेश्वर के बोरिद के पास स्थित सम्प्रति डिपो राइस मिल में शनिवार को सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई. पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया.
राइस मिल में मिलिंग के लिए रखे लगभग 4000 क्विंटल धान और 1200 बंडल बोरियाँ जलकर राख हो गई हैं. आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है और पुलिस जांच में जुटी हुई है.
मध्यप्रदेश में मार्च में छुट्टी के दिन भी रजिस्ट्री खुलेंगी, होली को छोड़ शनिवार‑रविवार में रजिस्ट्रेशन की सुविधा
MP News: मध्यप्रदेश में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए बड़ी राहत: मार्च माह में अब छुट्टी वाले दिन भी पंजीयन कार्यालय खुलेंगे. होली (3 मार्च) को छोड़कर सभी शनिवार और रविवार को रजिस्ट्री की सुविधा जारी रहेगी. विभाग ने यह विशेष आदेश बढ़ती मांग और लंबित प्रकरणों के निपटारे को ध्यान में रखते हुए जारी किया है.
1 अप्रैल से प्रॉपर्टी के नए गाइडलाइन रेट लागू होंगे, ऐसे में मार्च में खरीद-फरोख्त में तेजी आई है. अब लोग पुराने रेट पर ही रजिस्ट्री करा सकेंगे. पंजीयन विभाग ने अपील की है कि आवश्यक दस्तावेज तैयार कर समय से स्लॉट बुक करें, ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके.
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा अक्टूबर से, जानें पूरा शेड्यूल
CG Teacher Exam 2026 Date: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबर है. प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसकी संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं. सहायक शिक्षक परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी अभ्यर्थियों को उनके परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि वे प्रदेश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
रीवा में इको-फ्रेंडली होलिका बना रहा एकमात्र परिवार, 12–15 दिन में तैयार होती है मूर्ति
Rewa News: रंगों की होली से एक दिन पहले होने वाले होलिका दहन की तैयारी अंतिम चरण में है. प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में तैयारियां तेज हैं. इस बीच मध्यप्रदेश के रीवा में एक ऐसा परिवार चर्चा में है, जो पूरी तरह इको-फ्रेंडली होलिका और प्रह्लाद की मूर्तियां तैयार करता है.
कलाकार गीता सिंह कागज, मिट्टी, फेविकोल और रंगों से होलिका और प्रह्लाद की प्रतिमा बनाती हैं. यहां तक कि मुकुट और कान के आभूषण भी कागज से तैयार किए जाते हैं. एक मूर्ति बनाने में करीब 12 से 15 दिन लगते हैं. खर्च लगभग 600 रुपये तक पहुंच जाता है, जबकि कीमत 600 से 1500 रुपये के बीच रहती है.
गीता सिंह के अनुसार मेहनत ज्यादा और मुनाफा कम है, लेकिन संतोष इस बात का है कि पहले से ऑर्डर मिल जाते हैं और सभी मूर्तियां बिक जाती हैं. इस काम में उनके पति और बेटा भी पूरा सहयोग करते हैं.
छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे सरेंडर करने वाले 120 नक्सली
Chhattisgarh News: माओवाद की विचारधारा त्यागकर संविधान की राह अपनाने वाले 120 पुनर्वासित माओवादियों ने सदन की कार्यवाही को करीब से देखा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझा. युवाओं ने कहा कि वे अब संविधान और कानून के दायरे में रहकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ‘गन’तंत्र छोड़कर गणतंत्र में आने वाले युवाओं का स्वागत है. उन्होंने इसे लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में सकारात्मक कदम बताया.
मुख्यमंत्री से मुलाकात, ‘जय जोहार’ के साथ स्वागत
विधानसभा परिसर में युवाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. मुख्यमंत्री साय ने ‘जय जोहार’ के साथ सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पुनर्वास का निर्णय लेने वाले साथियों का राज्य सरकार हृदय से अभिनंदन करती है.
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार पुनर्वासित युवाओं की सुरक्षा और सम्मान का विशेष ध्यान रखेगी और उन्हें मुख्यधारा में स्थापित करने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा.
शिव बारात केस में दर्ज FIR से नाराज MLA बाबू जंडेल, गांधी प्रतिमा के सामने किया शीर्षासन
Babu Jandel, Congress MLA MP News: श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने अपने खिलाफ दर्ज हर्ष फायरिंग की एफआईआर के विरोध में मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन कर अनोखा प्रदर्शन किया. उन्होंने केस वापस लेने की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी खबर
5 दिन से सूखा नल: बड़वानी के झामरिया गार्डन में जल संकट गहराया, पाइपलाइन टूटने से लोग परेशान
MP News: मध्य प्रदेश के बड़वानी शहर के झामरिया गार्डन इलाके में पिछले 5 दिनों से जल आपूर्ति ठप है. नाला और पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही से कई घरों की लाइनें टूट गईं, जिससे लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं. रहवासियों ने नगर पालिका से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
MP News: पीएम के इजरायल दौरे पर शिवराज बोले- ‘भारत आगे बढ़ रहा है, यह हम नहीं जमाना कह रहा’
MP News Gwalior: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे और विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैभवशाली, गौरवशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि “यह हम नहीं कहते, जमाना कह रहा है कि भारत आगे बढ़ रहा है.” इजरायल की संसद में प्रधानमंत्री के भाषण का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताया.
चीतों की बढ़ती संख्या और कूनो में नए चीतों के आगमन पर उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा. फसल बीमा की राशि को लेकर उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अन्नदाताओं का हक उन्हें अवश्य मिलेगा. वहीं भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं. भोजशाला संबंधी एएसआई रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है.
MP News: जबलपुर के पास करंट से नाबालिग समेत दो की मौत, जंगल में बिछा था अवैध तार
MP News Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर ग्राम उमरिया में दर्दनाक हादसा सामने आया है. जंगल में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक नाबालिग समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
एडिशनल एसपी जबलपुर सूर्य कांत शर्मा के अनुसार 28 वर्षीय किसान टेकाम अपने रिश्तेदार गोविंद के साथ किसी काम से चरगवां गया था. काम खत्म होने के बाद दोनों पैदल जंगल के रास्ते अपने गांव उमरिया लौट रहे थे. उनके हाथ में लोहे की रॉड भी थी. जैसे ही वे जंगल क्षेत्र में पहुंचे, अचानक करंट की चपेट में आ गए और वहीं गिर पड़े.
काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की. जंगल से गुजर रहे लोगों ने दोनों को देखा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. चरगवां थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्रारंभिक जांच में आशंका है कि जंगली सूअरों के शिकार के लिए अवैध रूप से बिजली का तार बिछाया गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
MP News: खरगोन में जनपद पंचायत के लेखा अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की जनपद पंचायत भगवानपुरा में पदस्थ लेखा अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. लोकायुक्त इंदौर की टीम ने यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की.
लोकायुक्त पुलिस इंदौर के अनुसार ठेकेदार राजेश पंवार, निवासी बिष्टान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचायतों के निर्माण कार्यों के ठहराव प्रस्ताव और फाइल स्वीकृति के नाम पर आरोपी पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था. इसके बाद जनपद पंचायत भगवानपुरा की सीईओ कंचन डोंगरे के नाम पर कुल 50 हजार रुपये की मांग की गई थी.
शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. यह कार्रवाई डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में की गई. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए सर्किट हाउस लाया गया, जहां वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई. मामले में आगे की जांच जारी है.
छत्तीसगढ़: लग्जरी कार में गांजा तस्करी, महासमुंद में 35 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Chhattisgarh News: महासमुंद जिले में पुलिस ने लग्जरी कार से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 35 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 17.50 लाख रुपये बताई गई है. आरोपियों की योजना उड़ीसा से गांजा लाकर मुरैना (मध्यप्रदेश) में खपाने की थी. आरोपियों के कब्जे से एक वेरना कार, दो मोबाइल फोन और गांजा जब्त किया गया है.
MP Assembly Session 2026: मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
MP Assembly Session 2026: मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही आज 27 फरवरी शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. सत्र की शुरुआत 16 फरवरी से हुई थी, जिसके बाद 18 फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में बजट पेश किया था. मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 6 मार्च तक चलेगा.
Madhya Pradesh: सतना में बेटी की हेलीकॉप्टर से विदाई, पिता ने अनोखे अंदाज में रचा इतिहास
MP Hindi News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद में एक पिता ने बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई. शाही अंदाज में हुई इस विदाई को देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे. नागौद में एक शादी चर्चा का विषय बन गई, जब ग्राम ब्यौहारी की बेटी मृगांशी सिंह की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई. विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ, लेकिन विदाई ने सबका ध्यान खींच लिया. हेलीपैड पर जैसे ही हेलीकॉप्टर पहुंचा, मौके पर मौजूद लोगों में उत्साह छा गया. पिता मृगेंद्र सिंह ने बेटी की इच्छा पूरी करते हुए यह खास इंतजाम किया. जिले में पहली बार हुई इस शाही विदाई की तस्वीरें और वीडियो तेजी से चर्चा में हैं.
Chhattisgarh News Live: सीएम विष्णुदेव साय ने आत्मसमर्पित माओवादियों से की मुलाकात
सीएम विष्णुदेव साय विधानसभा पहुंचे और पूर्व नक्सलियों से मुलाकात की. इस दौरान सीएम साय ने कहा, 'आत्मसमर्पित माओवादियों ने विधानसभा की कार्रवाई देखा. पुनर्वास नीति के माध्यम से उनके भविष्य की चिंता सरकार कर रही. नीति के तहत, 10 हजार रुपए तीन साल तक आर्थिक सहायता मिलेगा... स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा.' उन्होंने कहा कि शहर के मकान बनाने के लिए चार डिसमिल जमीन और गांव में खेती करने के लिए एक एकड़ जमीन दिया जा रहा है. उन्होंने अपील कि बाकी बचे नक्सली भी आत्मसमर्पण करें और मुख्यधारा से जुड़े.
Madhya Pradesh News Live: बालाघाट के उत्कष्ट विद्यालय के सामने दो छात्र गुट आपस में भिड़े
बालाघाट के उत्कष्ट विद्यालय के सामने साइकिलें और हेलमेट हथियार की तरह इस्तेमाल हुए इस मारपीट को देखने के लिए रोड में भारी भीड़ लग गई और लोग तमाशा बिन बने इस गंगवार को देखते रहे... किसी ने भी बच्चों को रोकने की जहमत नहीं उठाई. वही एक पुलिस सिपाही इसे जूझता हुआ दिखाई पड़ा.
Betul rape case: बैतूल में 10 साल की बच्ची से पिता ने किया दुष्कर्म
बैतूल में 10 साल की बच्ची से पिता ने दुष्कर्म किया. आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इसके बाद आरोपी पिता ने थाने के अंदर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे मुलताई थाने में हड़कंप मच गया. बेहोशी की हालत में आरोपी को जिला अस्पताल लाया गया.
जिला असप्ताल के आईसीयू में गम्भीर हालत में एडमिट किया. डॉक्टर के अनुसार, आरोपी को सांस लेने में दिक्कत हो रही. यह मामला मुलताई थाने का है.
Madhya Pradesh News Live: विदिशा में नवविवाहिता ने की आत्महत्या
विदिशा जिले के गुलाबगंज क्षेत्र के माला गांव में एक 24 वर्षीय नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार सिमरन अहिरवार की शादी करीब एक वर्ष पूर्व बलवंत अहिरवार से हुई थी. बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की है. परिजनों द्वारा तत्काल उसे उपचार के लिए गुलाबगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
Chhattisgarh News Live: होली से पहले गरियाबंद पुलिस का खास तोहफा, 78 गुम हुए मोबाइल ढूंढकर असली मालिकों को लौटाए
होली से पहले गरियाबंद साइबर सेल ने 78 गुम हुए मोबाइल ढूंढकर असली मालिकों को लौटाए. CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल हैंडसेट को ट्रैक किया गया. खोए हुए फोन वापस मिलते ही मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर मुस्कान लौटी. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में साइबर सेल ने विशेष अभियान चलाया.
पुलिस की इस पहल की आमजन में सराहना हो रही है. पुलिस ने लोगों से की अपील कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सूचना दें. IMEI नंबर के जरिए मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक करना आसान होगा.
Madhya Pradesh News Live: कुनो नेशनल पार्क में 28 फरवरी को आएंगे 8 चीते
श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क मे फिर विदेशी चीतो का कुनवा बढ़ने जा रहा है. नामिबिया साऊथ अफ्रीका के बाद कुनो नेशनल पार्क में वोत्सवाना से आने जा रही चीतो की तीसरी खेफ 28 फरवरी को वोत्सवाना से कुनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे. 8 नये विदेशी चीते को केंद्रीय वन मंत्री और सीएम मोहन यादव बाड़े में रिलीज करेंगे.
Madhya Pradesh News: नरोत्तम मिश्रा ने मां पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे
दतिया। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने मां पीतांबरा पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद वो रतन सर्राफ द्वारा आयोजित नेत्र शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
इस अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नेत्र चिकित्सकों का सम्मान किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का शरीर अनमोल है. जब शरीर बीमार होकर ठीक होता है, तब व्यक्ति ईश्वर को धन्यवाद देता है, लेकिन जब शरीर स्वस्थ होता है तो वह उसकी उपेक्षा करता है. उन्होंने कहा कि आमजन को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और स्वस्थ शरीर के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करना चाहिए.
Madhya Pradesh News: “हम गरीब हो सकते हैं, गद्दार नहीं!” – गोपाल भार्गव के बयान से सियासी गलियारों में हलचल
सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित ऐतिहासिक रहस मेला लोकोत्सव के शुभारंभ समारोह में उस वक्त सियासी तापमान बढ़ गया, जब मंच से पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने बुंदेलखंडी स्वाभिमान को लेकर तीखा बयान दिया. कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी के बीच दिए गए इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है.
Madhya Pradesh News Live: 10वीं का पेपर देने जा रही 15 वर्षीय छात्रा की सड़क हादसे में मौत
छतरपुर के ईसानगर चौराहा पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं का पेपर देने जा रही 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब ई-रिक्शा ने खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
बताया जा रहा है कि सहानिया निवासी दीपा अहिरवार ई-रिक्शा से नौगांव 10वीं का पेपर देने जा रही थी. जैसे ही ई-रिक्शा ईसानगर चौराहा पहुंचा, चालक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गई. हादसे में दीपा गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां बीएमओ डॉक्टर रविंद्र पटेल ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया.
Chhattisgarh Budget Session: छत्तीसगढ़ बजट सत्र के पांचवें दिन, कांग्रेस विधायक कुंवर निषाद ने उठाया घुमंतू पशु का मुद्दा
छत्तीसगढ़ बजट सत्र के पांचवें दिन कांग्रेस विधायक कुंवर निषाद ने पूछा- घुमंतू पशु के रख रखाव के लिए क्या कोई योजना काम कर रही है? उनकी संख्या कितनी है और कितनी राशि उस पर खर्च की जा रही है.
उत्तर देते हुए मंत्री रामविचार ने कहा- पशुधन विकास विभाग द्वारा गौधन योजना संचालित है, घुमंतू पशुओं की संख्या 184993 है, प्रति गौधाम 200 पशु रखने का प्रावधान है, जहां सरकार से अनुदान दिया जाता है,
प्रदेश में 11 गौधाम स्वीकृत है, जिसमें 3 गौधाम संचालित है.
कुंवर सिंह निषाद ने कहा घुमंतू पशु को लेकर कोई कार्य नहीं कर रही. पुरानी गौठान व्यवस्था को राजनीति से ऊपर उठकर शुरू करे.
पूरक प्रश्न में विधायक ने कहा घुमंतू पशु की वजह से घटनाएं भी बढ़ी है, सड़कों पर आवागमन में समस्या आ रही है.
Madhya Pradesh Legislative Assembly Budget Session: प्रश्नकाल के दौरान सागर के बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन ने किया प्रश्न
मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई. प्रश्नकाल के दौरान सागर के बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन ने प्रश्न किया. उन्होंने कहा कि पाइप लाइन के कारण सागर में हो इंदौर जैसी घटना सकती है.
395 किमी पाइप लाइन में 46 किमी पुरानी लाइन डाल दी गई. जर्जर पाइप लाइन बदली जाए...
जवाब में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 260 किमी लाइन डालने का प्रस्ताव था. 395 किमी डलवा ली विधायक जी ने. नई लाइन डाली जाएगी.
उन्होंने कहा कि नगर निगम को सशक्त बनाएं. सांसद, विधायक निधि का भी उपयोग करें. आधी राशि विभाग देगा.
जिसपर शैलेंद्र जैन ने कहा कि पाइप पालन के दौरान सड़क खोद दी गई हैं. टाटा कम्पनी ने सड़कों का रीस्टोर ठीक नहीं किया. पानी की लाइन सीवर की साथ डाली गई हैं. आगे से दोनों लाइन अलग अलग डाली जाएं
Chhattisgarh News: आत्मसमर्पित नक्सली पहुंचे विधानसभा
आत्मसमर्पित नक्सली विधानसभा पहुंचे हैं. वहीं एक करोड़ के इनामी रहे रूपेश दादा भी सभी के साथ पहली बार विधानसभा पहुंचे.
Bus Accident: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई बस, 16 यात्री घायल
बड़वानी-खंडवा बड़ोदा स्टेट हाईवे पर राजपुर में नायरा पेट्रोल पंप के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। खरगोन से बड़वानी की ओर आ रही अमन ट्रैवेल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई। इस दुर्घटना में 15 से 16 यात्री घायल हुए हैं. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक बस का स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल हो जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सीधे सड़क किनारे खेत में जा घुसी. हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया.
Chhattisgarh News Live: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने किया हड़ताल
धमतरी जिले के गांधी मैदान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने शासकीय कर्मचारी घोषित करने समेत तीन सूत्रीय मांगो को लेकर गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन किया. महिलाओं ने बताया कि यह प्रदर्शन दो दिनों तक रहेगा. वही प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि जिले के सभी 1164 आंगनबाड़ियों में कार्य प्रभावित हो रहा है, क्योंकि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. वही प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि पूर्व में भी उनके द्वारा धरना प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी मांग पहुंचने का प्रयास किया गया था... लेकिन अब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है. सरकार लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का कहना है कि उनकी तीन सूत्रीय प्रमुख मांग है, जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन देने एमपी की तर्ज पर सभी सुविधा छत्तीसगढ़ में लागू करने प्रति वर्ष 1000 रुपये मानदेय में बढ़ोतरी करने, सामाजिक सुरक्षा बुढ़ापे का सहारा के लिए मासिक पेशन बीमा सेवानिवृत्ति और मृत्यु पर एक मुश्त राशि और ग्रेच्यूटी देने की मांग रखी गई हैं.
Madhya Pradesh News Live: खालसा स्टेडियम की 70 से अधिक दुकानों को किया गया सील
इंदौर में संपत्ति कर बकाया होने पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. नगर निगम के राजस्व विभाग ने जोन 2 स्थित खालसा स्टेडियम की 70 से अधिक दुकानों को सील किया. सभी दुकानों का संपत्ति कर बकाया था. आज सुबह से शहर में राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम सख्ती दिखा रहा है.
Dhar Road Accident: धार के राऊ-खलघाट फोरलेन पर भीषम सड़क हादसा, युवक की मौत, एक बालिका घायल
धार के राऊ-खलघाट फोरलेन के गुजरी बायपास स्थित दरगाह के सामने देर रात करीब 2 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना अज्ञात वाहन की टक्कर से होना बताई जा रही है.
सूचना मिलते ही काकड़दा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक युवक सड़क पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला. प्राथमिक जांच में युवक की मौके पर ही मौत होना सामने आया. वहीं एक बालिका सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली. पुलिस ने टोल एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को तत्काल धामनोद अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बालिका का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया.
Madhya Pradesh News: दर्द से तड़प रहा था युवक, काफिला रोककर मदद के लिए दौड़े शिवराज सिंह चौहान, घायल को अस्पताल पहुंचाया
भोपाल में सड़क हादसे में घायल युवक को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी काफिले की गाड़ी से अस्पताल भिजवाया. उन्होंने बेहतर इलाज के निर्देश दिए. शिवराज सिंह ने अपने आवास से एयरपोर्ट जा रहे थे, इसी दौरा भीड़ देखकर गाड़ी रोकी.
Om Birla: इंदौर पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, किया गया भव्य स्वागत
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इंदौर पहुंचे. इस खास मौके पर इंदौर रेलवे स्टेशन पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. लोकसभा अध्यक्ष बिरला इंदौर में आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में सुबह 10 बजे शामिल होंगे. इंदौर के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5 बजे इंदौर से कोटा के लिए ट्रेन से रवाना होंगे.
Indore News: शराब तस्करी का भंडाफोड़, भोपाल निवासी प्रकाश लखानी गिरफ्तार, 31 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद
इंदौर से भोपाल में रेलवे के माध्यम से शराब की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है. इस मामले में भोपाल निवासी प्रकाश लखानी को गिरफ्तार किया गया है. मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 4 से आरोपी को पकड़ा गया है. साथ ही 31 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद किया गया है. जीआरपी पुलिस ने 34 आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई की है. फिलहाल जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Chhattisgarh News: वन विभाग के आरक्षक की बेरहमी से पिटाई... फिर कराया डांस, युवती को भी पीटा
सूरजपुर में वन विभाग के आरक्षक की बेरहमी से पिटाई की गई. इतना ही नहीं पिटाई के बाद वन आरक्षक से डांस कराया गया. वहीं आरक्षक के साथ एक युवती को भी युवकों ने पीटा. इस घटना को अंजाम 4-5 युवकों ने दिया. वन आरक्षक देवनगर बीट में है पदस्थ. यह मामला देवनगर इलाके का बताया जा रहा है.
Men T20 World Cup: टी-20 वर्ल्डकप क्रिकेट में खेले गए मुकाबले के नाम पर लाखों का सट्टा, दो सटोरी गिरफ्तार
टी-20 वर्ल्डकप क्रिकेट में खेले गए मुकाबले पर शहर में लाखों रुपए का सट्टा लगाया जा रहा था. ICC Men's T20 World Cup के इस मैच के दौरान रांझी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार दो सटोरियों को गिरफ्तार किया. मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रांझी सामुदायिक भवन के पास कार क्रमांक MP 20 ZG 0030 की घेराबंदी कर पकड़ा. कार में सवार रांझी दर्शन तिराहा निवासी अनमोल पटारिया और उसका साथी कृष्णा नामदेव मोबाइल फोन के जरिए हर गेंद पर दांव लगवा रहे थे.
पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 20 हजार 350 रुपए नकद जब्त किए हैं. पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ा गया सटोरिया अनमोल और कृष्णा शहर के दो बड़े बुकी. ये दुबई से आईडी लेकर सट्टा संचालित कर रहा था। उसने कई अन्य लोगों को भी आईडी बेचने की बात कबूल की है.
पुलिस ने इस मामले में कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया है और फरार बुकी की तलाश जारी है.
Holi special train: होली पर रेल यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों की सौगात, अलग अलग जोन में 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का ऐलान
होली पर रेल यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी गई है. भारतीय रेलवे ने अलग अलग जोन में 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का ऐलान किया है, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 70 फेरे संचालित होंगे. दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. वहीं दिल्ली, पटना, छपरा समेत अन्य जगहों के लिए अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी.
Dabra Fire breaks out: ग्वालियर के डबरा में भीषण आग लगी, लाखों का नुकसान
ग्वालियर के डबरा में शहर का मुख्य चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर सहित मोबाइल शॉप की दुकानों में भीषण आग लग गई. इस आगजनी में व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान स्वाहा हो गया. सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची. हालांकि तब तक दुकान में रखा सामान जलकर हो ख़ाक हो चुका था.
दमकल कर्मियों ने कई घंटे की बड़ी मशक़्कत के बाद आग पर काबू पाया.
Chhattisgarh Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, प्रश्नकाल में मंत्री ओपी चौधरी देंगे जवाब
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन है. आज प्रश्नकाल में मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री ओपी चौधरी जवाब देंगे. वहीं सीएम साय, डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम पत्रों को पटल पर रखेंगे.
नेता प्रतिपक्ष महंत, विधायक अजय चंद्राकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे. विधायक धर्मजीत सिंह प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगे.
इसके अलावा सीएम साय अतारांकित प्रश्न का जवाब देंगे. बजट पर चर्चा के बाद अशासकीय संकल्प पेश होंगे. विधायक रिकेश सेन, लखेश्वर बघेल अशासकीय संकल्प लाएंगे.
Anil Tuteja court appearance: बहुचर्चित DMF घोटाला मामला, अनिल टुटेजा की आज कोर्ट में होगी पेशी
बहुचर्चित DMF घोटाला मामले में अनिल टुटेजा की आज कोर्ट में पेशी होगी. रिमांड खत्म होने के बाद आज रायपुर कोर्ट में पेशी होगी. एसीबी/EOW ने अनिल टुटेजा को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था.
Madhya Pradesh Budget Session: मध्य प्रदेश बजट सत्र का आज दसवां दिन, विधानसभा में गूंजेंगे ये मुद्दे, 9 घंटे तक विभागवार बजट पर होगी चर्चा
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज दसवां दिन है. ध्यान आकर्षण के दौरान किसान, धान, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दे गूंजेंगे. आज 22 ध्यानाकर्षण लगाए गए हैं. वहीं 9 घंटे तक विभागवार बजट पर चर्चा होगी. संस्कृति खेल पर्यावरण ऊर्जा समिति कई महत्वपूर्ण विभागों के बजट पर चर्चा होगी. तीन अशासकीय संकल्प पर भी डेढ़ घंटे तक चर्चा होगी.
Madhya Pradesh Road Accident: एडमिट कार्ड लेने गई बेटी और पिता की सड़क हादसे में मौत
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से दर्दनाक हो गया. सड़क पर तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल सवार पिता-बेटी सहित एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन की मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार युवक की हालत नाजुक बताई गई है.
इस हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई बताया जाता है कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को एडमिट कार्ड दिलवाने के लिए पिता उसे मोटरसाइकिल पर लेकर जा रहे थे. इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर बैठे पिता पुत्री करीब 40 फीट ऊंचाई पर उछलकर नीचे गिरे और दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई. दूसरी तरफ इसी कार ने रोड पर चलती हुई एक स्कूटी को भी टक्कर मारी जिससे स्कूटी सवार बुरी तरह घायल होकर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है. इधर कार का नियंत्रण बिगड़ जाने से कार खेतों में जाकर गिरी और उसमें सवार कार चालक की मौत भी मौके पर ही हो गई.
CM Mohan visits Alirajpur: CM मोहन अलीराजपुर को देंगे 171.19 करोड़ की सौगात, 49 विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन व लोकार्पण
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज अलीराजपुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम जिलेवासियों को 171.19 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे. इस अवसर पर कुल 79.92 करोड़ रुपये लागत के 14 कार्यों का लोकार्पण और 119.02 करोड़ रुपये लागत के 35 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा.
Amar Shaheed Chandrashekhar Azad Martyrdom Day: आलीराजपुर के दौरे पर CM मोहन यादव, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज आलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 95वें शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सबसे पहले आजाद स्मृति मंदिर पहुंचकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद चन्द्रशेखर आजाद नगर के मण्डी प्रांगण में मुख्यमंत्री जनसमुदाय को संबोधित करेंगे.
बता दें कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्यप्रदेश के भाबरा ग्राम में हुआ था. उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय साहस और त्याग का परिचय दिया. 27 फरवरी 1931 को प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क में पुलिस से घिर जाने पर उन्होंने वीरतापूर्वक मुकाबला किया और अंतिम क्षण तक संघर्ष करते हुए अंग्रेजों के हाथों गिरफ्तार न होने का संकल्प निभाया. उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मसम्मान का प्रेरणास्रोत है.
Chhattisgarh News: डिप्टी सीएम के आवास पर आत्मसमर्पित 120 नक्सलियों को रेड कारपेट बिछाकर किया गया स्वागत
पुनर्वास कर चुके 120 माओवादी को गुरुवार रात रायपुर लाया गया. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के आवास में रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया गया. विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित माओवादियों के साथ भोजन किया.
पूर्व सीसीएम सोनू दादा, एसजेडसीएम चैतू दादा सहित कई पूर्व कमांडर शामिल हुए. पुनर्वास कर चुके इन नक्सलियों को आज विधानसभा दिखाने लाया जाएगा.
MP SET Exam: 1 मार्च को होगी MP SET परीक्षा
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 1 मार्च 2026 को प्रदेश के 12 संभागीय मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
Holi special train: होली पर इंदौर-खड़की के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकेगी; आज से बुकिंग शुरू
होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इंदौर से खड़की (पुणे) के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू करने का ऐलान किया है. गाड़ी नंबर 09324/09323 इंदौर-खड़की-इंदौर स्पेशल ट्रेन स्पेशल चलेगी. ये ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण और लोनावाला स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन नंबर 09324 की बुकिंग 27 फरवरी 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
MP News Live: जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की हत्या
धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कालापानी हशनपुर में देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Madhya Pradesh News Live: फव्वारा चौक पर बंद दुकान के बाहर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
नीमच शहर के व्यस्त फव्वारा चौक क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बंद दुकान के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही नीमच कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार, चौक स्थित एक दुकान के सामने व्यक्ति काफी देर से बेसुध पड़ा था. राहगीरों को अनहोनी की आशंका हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई. करीब शाम 5 बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर व्यक्ति मृत पाया गया.
कैंट थाने के उपनिरीक्षक असलम पठान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को वाहन से जिला चिकित्सालय नीमच की मोर्चरी में रखवाया.
Raoji Bazar Gas Tragedy: रावजी बाजार गैस कांड में कबाड़ी शहजाद गिरफ्तार, सभी घायलों का इलाज जारी
इंदौर के रावजी बाजार गैस कांड मामले में कबाड़ी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया. अमोनिया नामक गैस सिलेंस्ट को काटने से अफ़रता तफरी मची थी. फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है.
Guna Accident: मध्य प्रदेश के गुना जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत
मध्य प्रदेश के गुना जिले में कुंभराज से करीब 65 किलोमीटर दूर मृगवास थानाक्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि कुंभराज थानाक्षेत्र के बकोन्या गांव के बाबूलाल मीणा (60) अन्य लोगों के साथ कृषि उपज मंडी में धनिया बेचने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहे थे और उस ट्रॉली पर मकान निर्माण के लिए करीब 10 क्विंटल से अधिक लोहे का सरिया ट्रॉली में लदा था.
पुलिस के अनुसार, मृगवास मार्ग पर सिंगपुरा के गणेशपुरा मंदिर के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बाबूलाल मीणा, जगदीश अहिरवार (45) और रमन अहिरवार (22) की मौके पर ही मौत हो गई.
Madhya Pradesh News Live: जबलपुर में खेत में बिछाए बिजली के तार की चपेट में आने से दो की मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में खेत में बिछाए बिजली के तार के कारण करंट की चपेट में आने से एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के चरगवां थाना अंतर्गत उमरिया गांव में बुधवार देर शाम हुई और दोनों का शव ग्रामीणों ने देखा.अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) भगत सिंह गौठरिया ने बताया कि 28 वर्षीय किशन ठाकुर बुधवार शाम को अपने रिश्तेदार गोविंद ठाकुर (16) के साथ जंगल के रास्ते से पैदल अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान किशन और गोविंद करंट की चपेट में आ गए.
Madhya Pradesh News Live: इंदौर की जेल में बंद बांग्लादेशी महिला को छोड़ने से हाई कोर्ट का इनकार
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने इंदौर के एक निरूद्ध केंद्र में रखी गई एक बांग्लादेशी महिला को रिहा करने का आदेश देने से इनकार कर दिया है. उच्च न्यायालय ने कहा है कि निचली अदालत में विदेशी नागरिक के खिलाफ आपराधिक मामला विचाराधीन है और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को देखते हुए उसकी सुरक्षा के लिए उसे इस केंद्र में रखा जाना आवश्यक है.
उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की युगल पीठ ने बांग्लादेशी महिला की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का 23 फरवरी को निपटारा करते हुए यह टिप्पणी की. याचिकाकर्ता ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत यह याचिका दायर की थी.
उसने याचिका में दलील दी थी थी कि उसकी जमानत याचिका पहले ही मंजूर की जा चुकी है, इसलिए उसे हिरासत केंद्र से रिहा किया जाना चाहिए.
Madhya Pradesh News Live: धामनोद में तीन दुकानों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 1.80 लाख जब्त
धार के धामनोद थाना क्षेत्र में 24 फरवरी 2026 की रात तीन दुकानों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 80 हजार रुपये नगद, दो पेटी सिगरेट के पैकेट और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है.
Chhindwara Road Accident: छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, दो भाइयो की मौके पर मौत, 2 घायल
छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 2 भाइयों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा गुरुवार शाम अमरवाड़ा थाना क्षेत्र की सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत हुआ. मृतकों की पहचान आकाश चंद्रवंशी,और कित चंद्रवंशी के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 2 बाइक पर दो-दो लोग सवार थे. तेज रफ्तार और अचानक सामने आने के कारण दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ गया और जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की, लेकिन समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी. ऐसे में ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को पिकअप वाहन से जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचाया, जहां सभी को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया.
डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से आकाश चंद्रवंशी और कित चंद्रवंशी की मौत हो गई, जबकि अन्य 2 घायलों का उपचार जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.
MP board exams: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेतावनी के बाद भी डीजे बजाने पर सामान जब्त
रायसेन के मंडीदीप पुलिस ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपना लिया है. पुलिस की स्पष्ट चेतावनी और निर्देशों की अवहेलना करने पर एक डीजे संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका सामान जब्त कर लिया गया है. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए दो दिन पूर्व एसडीओपी शीला सुराणा ने क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों की थाने में बैठक बुलाई थी. बैठक में सख्त निर्देश दिए गए थे कि परीक्षाओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण न फैलाया जाए और नियमों का पालन किया जाए. साथ ही चेतावनी दी गई थी कि यदि कोई भी संचालक डीजे बजाते पाया गया तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
Chhattisgarh 9th and 11th Exam: छत्तीसगढ़ में 27 फरवरी से होने वाली 9वीं और 11वीं की परीक्षा स्थगित
छत्तीसगढ़ में 27 फरवरी से होने वाली 9वीं और 11वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई है.