MP Budget 2026 Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) ने प्रदेश का पेपरलेस बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश करते हुए कहा कि सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है. उनका कहना था कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े नागरिक को प्रथम पंक्ति तक ले जाना है. उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं से वर्तमान में 54 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं.
लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना, दोनों योजनाओं में बड़े प्रावधान
नारी कल्याण के लिए बजट में कई बड़ी घोषणाएँ शामिल की गईं. लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 52 लाख 29 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है और इस योजना के लिए 1,800 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है. सरकार ने कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को नई योजना के तहत मुफ्त दूध और टेट्रा पैक दूध उपलब्ध कराने की घोषणा भी की. वहीं लाड़ली बहना योजना के लिए 23,842 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है. वित्त मंत्री ने बताया कि इस योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी और नवंबर 2025 से लाभ राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई है. वर्तमान में पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. अब तक लाड़ली बहनों को कुल 52,304 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है.
MP Budget 2026: ये हुए ऐलान
33 किश्तों का नियमित अंतरण, आगे कौशल विकास से भी जुड़ेंगी महिलाएँ
लाड़ली बहना योजना के तहत जून 2023 से फरवरी 2026 तक 33 किश्तों का नियमित अंतरित किया जा चुका है. जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 के बीच 38,635 करोड़ 89 लाख रुपये का अंतरण किया गया है. सरकार का दावा है कि लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान सुनिश्चित किया है. आगे महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़ने के विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि उन्हें और अधिक आर्थिक सशक्तिकरण मिल सके.
MP Budget 2026: बजट में क्या है?
आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूती और कुल 1.27 लाख करोड़ का नारी कल्याण पैकेज
महिला और बाल विकास से जुड़े ढांचे को मजबूत करने के लिए आंगनवाड़ियों में 19 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है. विभिन्न नारी‑केंद्रित योजनाओं के लिए सरकार ने कुल 1,27,555 करोड़ रुपये का व्यापक प्रावधान किया है. इसमें बालिकाओं, महिलाओं, पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी कई पहलों को शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें : MP Budget 2026: 'मोहन-जगदीश' ने खोला बजट का पिटारा; जानिए किसे क्या मिला?