MP Board 10th and 12th Result 2026: मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है. दरअसल, मध्य प्रदेश परीक्षा बोर्ड ने सोमवार को ऐलान किया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को होगा जारी किया जाएगा.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को 11 बजे सीएम हाउस के समत्व भवन में इन परिणामों की घोषणा करेंगे. माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम को देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. छात्रा-छात्राएं www.mpbse.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, https://www.ndtv.in, पर अपना परिणाम देख सकेंगे.
इन एप्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
खास बात ये है कि छात्रा-छात्राएं इस बार Digilocker (https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers) के जरिए भी परीक्षा परिणाम देख सकेंगे. इसके अतिरिक्त छात्र Google Play Store पर MPBSE MOBILE App या MP Mobile App Download करने के बाद Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) प्रविष्ट (submit) कर परीक्षा परिणाम देख सकेंगे.
यह भी पढ़ें- Indian Railway: इस ट्रेन के AC कोच को अटेंडर ने बना दिया 'चलता फिरता बार', उपलब्ध करता था मनपसंद शराब
कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई थी परीक्षा
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 10 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हुई थी. इस दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इन परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए प्रदेश भर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इस बार नकल और अन्य परिस्थितियों से निपटने पहले ही एग्जाम सेंटर पर तीसरी आंख का पहरा यानी CCTV लगाए गए थे. वहीं, नकल रोकने के लिए फ्लाइंग से स्क्वाड, सीसीटीवी निगरानी, थानों से प्रश्न पत्र निकालना तक वीडियोग्राफी हुई. सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुई थी.