MP Board 10th Toppers List: 499 अंक; 10वीं की परीक्षा परिणाम में पन्ना की प्रतिभा का कमाल, देखिए टॉपर्स लिस्ट

MP Board 10th Topper List 2026: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है. अब सभी की नजरें एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के टॉपर्स पर टिकी हैं कौन बना नया स्टेट टॉपर, कौन से जिले मारी बाजी और किस छात्र ने रचा इतिहास. देखिए पूरी लिस्ट.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
MP Board 10th Topper List: एमपी बोर्ड 10वीं में किसने मारी बाजी, देखिए टॉपर्स लिस्ट

MP Board 10th Topper List 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं. रिजल्ट आते ही प्रदेशभर में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों की नजरें 10वीं के स्टेट टॉपर्स पर टिक गई हैं. हर साल की तरह इस बार भी कक्षा 10वीं के टॉपर्स ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता की नई कहानी लिखी है. इस साल एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए थे. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच टॉप रैंक हासिल करना आसान नहीं रहा, लेकिन फिर भी कई छात्रों ने शानदार अंक अर्जित कर शीर्ष स्थानों की दौड़ में अपनी जगह बनाई.

इस साल के 10वीं टॉपर्स

एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के स्टेट टॉपर्स की आधिकारिक सूची जारी की जा रही है. साल 73.42% छात्र पास हुए हैं. पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 499 अंक के साथ टॉप किया है.

Advertisement
  • हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थी. इस परीक्षा में कुल 8 लाख 97 हजार 061 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे. नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 7 लाख 87 हजार 733 और प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या 1 लाख 09 हजार 328 रही.
  • हाईस्कूल परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.42 प्रतिशत रहा. नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 73.42 जबकि प्राइवेट परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 26.38 दर्ज किया गया.
    नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 69.31, वहीं नियमित छात्राओं का पास प्रतिशत 77.52 रहा, जिससे साफ है कि छात्राओं ने बेहतर परिणाम दिए हैं.
  • सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 76.80 प्रतिशत रहा, जबकि गैर-सरकारी स्कूलों का परिणाम 68.64 प्रतिशत दर्ज किया गया. इस तरह एक बार फिर सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा.
  • हाईस्कूल परीक्षा में प्रिया सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया.
  • जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो अनूपपुर जिला 93.85 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा. इसके बाद अलीराजपुर (92.14%) और नरसिंहपुर (91.21%) जिला रहा. भोपाल जिले का परिणाम 64.20 प्रतिशत दर्ज किया गया.
  • इस वर्ष किसी भी छात्र को पूरक परीक्षा श्रेणी में नहीं रखा गया, हालांकि 2 लाख 09 हजार 267 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं. हाईस्कूल परीक्षा में कुल 47 नकल प्रकरण भी दर्ज किए गए.

पिछले साल (2025) में 10वीं के टॉपर्स ने दिखाया था दम

अगर पिछले साल की बात करें तो एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में छात्रों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. टॉपर्स की लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों ने लगभग परफेक्ट स्कोर हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया.

स्टेट टॉपर – 2025

  • प्रज्ञा जायसवाल (सिंगरौली) : प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था. उनका परिणाम एमपी बोर्ड के इतिहास में यादगार रहा.
  • रैंक 2 आयुष द्विवेदी (रीवा): आयुष ने 499 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. वे सिर्फ एक अंक से टॉप से पीछे रह गए.
  • रैंक 3 शैज़ाह फातिमा (जबलपुर) : शैज़ाह फातिमा ने 498 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया और जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया.
  • इन टॉपर्स की सफलता ने यह साबित कर दिया कि अनुशासित पढ़ाई और सही रणनीति से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

‘बेस्ट ऑफ टू' नियम से छात्रों को फायदा

एमपी बोर्ड द्वारा लागू किया गया ‘बेस्ट ऑफ टू' नियम कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए भी राहत लेकर आया है. इसके तहत अगर कोई छात्र किसी एक विषय की परीक्षा दो बार देता है, तो बेहतर अंक ही फाइनल मार्कशीट में जोड़े जाते हैं. इससे छात्रों को प्रदर्शन सुधारने का अतिरिक्त मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें : MPBSE Result 2026: MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज; 11 बजे जारी होंगे नतीजे, यहां जानें चेक करने की प्रोसेस