बीजेपी स्थापना दिवस आज: MP में 14 जिलों में BJP पार्टी कार्यालय भवनों का भूमि-पूजन, CM सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

MP BJP Foundation Day: मध्य प्रदेश में बीजेपी स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअली पार्टी कार्यालय भवनों का भूमि-पूजन होगा. वहीं इस खास मौके पर प्रदेश मुख्यालय में पार्टी ध्वज फहराया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

MP BJP Foundation Day: बीजेपी का स्थापना दिवस आज यानी 6 अप्रैल को है. इस खास मौके पर मध्य प्रदेश में सुबह 11.15 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वहीं प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के ध्वज फहराया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  शामिल होंगे. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम से 14 जिलों में वर्चुअली पार्टी कार्यालय भवनों का भूमि-पूजन होगा. वहीं 3 जिलों में कार्यारंभ होगा. प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री संबोधित करेंगे.

14 जिलों में पार्टी कार्यालय भवनों का भूमि-पूजन

दरअसल, बीजेपी का स्थापना दिवस हर साल 6 अप्रैल को मनाया जाता है. भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आधिकारिक तौर पर 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और इस दिन मध्य प्रदेश की सभी इकाइयों, मंडल और बूथ स्तर पर पार्टी का ध्वज फहराकर और विशेष कार्यक्रम आयोजित करके स्थापना दिवस मनाया जाता है. इस खास मौके पर जिन जिलों में बीजेपी कार्यालय भवन उपलब्ध नहीं है, वहां कार्यालय भवन की सौगात मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली भूमिपूजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यालय भवन की सौगात देंगे. 

Advertisement

सीएम मोहन यादव वर्चुअल होंगे शामिल

मऊगंज के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा रज्जू ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे चाक मोड़ स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर के बगल में संपन्न होगा. उन्होंने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे.

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, प्रभारी मंत्री लखन पटेल, संभाग संगठन प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा, जिला प्रभारी शशांक श्रीवास्तव, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब विधायक गिरीश गौतम, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल मौजूद रहेगी.

भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज

मीडिया प्रभारी ने आगे बताया कि कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री लखन पटेल दोपहर 1:30 बजे जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 2:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक भी लेंगे.

गांव-बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा

बता दें कि 8 और 9 अप्रैल को जिलों में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 1 वक्ता प्रदेश से और 2 वक्ता जिले से होंगे. वहीं 7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा. अभियान में एक विधानसभा में 50 बड़े गांवों में कार्यक्रम होंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Success Story: गाड़ी के बजाय साइकिल से पहुंचते हैं ऑफिस, सादगी है इनकी पहचान... जानिए सागर के SP दिनेश कौशल की कहानी

Topics mentioned in this article