Monsoon 2025: MP में दस्तक से पहले कमजोर पड़ा मानसून, मध्य प्रदेश में कब होगी इसकी एंट्री? जानें ताजा अपडेट

Monsoon 2025: देश में 24 मई को मानसून की एंट्री के बाद यह 17 राज्यों में फैल चुका है. हालांकि मध्य प्रदेश में अभी मानसून का इंतजार है, लेकिन इससे इसकी रफ्तार धीमी हो गई है. ऐसे में यहां जानते हैं कि कब तक एमपी वालों को मानसून का करना होगी इंतजार?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

MP Monsoon 2025: केरल और मुंबई में सामान्य से 8 से 10 दिन पहले दस्तक देने वाला मानसून (Monsoon 2025) अब कमजोर पड़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के चलते मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है और अब देश के अन्य राज्यों में मानसून देरी से पहुंचेगा.अब इसे आगे बढ़ने में 8 से 10 दिन का समय लग सकता है. ऐसे में यहां जानते हैं मध्य प्रदेश में कब होगी मानसून की एंट्री?

मानसून की रफ्तार हुई धीमी

इस साल निर्धारित समय से पहले चल रहे मानसून ने 24 मई को एंट्री की थी और इसके बाद यह 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है. इनमें से 14 राज्य तो मानसून से सराबोर हैं और खूब बारिश हो रही है. हालांकि पश्चिम बंगाल के ऊत्तरी पहाड़ी इलाकों में मानसून की एंट्री के साथ इसकी रफ्तार धीमी हो गई है. 

केरल में निर्धारित समय से 8 दिन पहले मानसून की एंट्री हुई, जबकि मुंबई में 16 दिन पहले ही पहुंच गया. वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में12 दिन पहले मानसून सक्रिय हो गया.

देश के इन राज्य में पहुंच चुका मानसून

IMD के मुताबिक, अब तक मानसून केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा और आंध्र प्रदेश और पूर्वेत्तर के सभी सात राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा) को पूरा कवर कर चुका है. वहीं महाराष्ट्र के करीब आधे हिस्से में पहुंच चुका है. सिक्किम में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है. इसके अलावा 29 मई की शाम तक छत्तीसगढ़, ओडिशा के दक्षिणी भागों और पश्चिम बंगाल के ऊत्तरी पहाड़ी इलाकों में मानसून दस्तक दे चुका है.

MP में एंट्री से पहले धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार

पश्चिम बंगाल में एंट्री के बाद मानसून की रफ्तार थम गई है. 24 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी, उसके बाद तेजी से दक्षिण भारत के राज्यों में फैल गया, लेकिन मध्य प्रदेश में दस्तक देने से पहले इसका रफ्तार थम गया है. IMD ने अगले 8 से 10 दिनों के बाद फिर से मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है.

Advertisement

जानें कब मध्य प्रदेश में दस्तक देगा मानसून

वहीं मानसून की रफ्तार धीमी होने के बावजूद मध्य प्रदेश में तय समय यानी 15 जून तक या उससे पहले मानसून दस्तक दे सकता है.

ये भी पढ़े: Monsoon 2025: MP में कब दस्तक देगा मानसून? किस जिले से होगी एंट्री, कितनी फीसदी बारिश की संभावना, यहां जानें

Advertisement

Topics mentioned in this article