भोपाल  में मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, डीजे पर चढ़े युवक हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आए, कई घायल

भोपाल के इंद्रपुरी में मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. डीजे पर झंडा फहरा रहे युवकों की लोहे की रॉड हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिसके बाद करंट से कई युवक घायल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इंद्रपुरी इलाके से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है. यहां मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों और मिली जानकारी के अनुसार, मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. इस दौरान कुछ उत्साही युवक जुलूस में चल रहे डीजे वाहन के ऊपर चढ़कर झंडा फहरा रहे थे.

Advertisement

इसी दौरान झंडे में लगी लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई. हाई टेंशन लाइन से संपर्क होते ही करंट फैल गया, जिससे डीजे पर मौजूद कुछ युवक इसकी चपेट में आकर घायल हो गए.

मची अफरा-तफरी और अस्पताल में भर्ती

इस अचानक हुए हादसे के बाद जुलूस में मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था और जुलूसों में बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- साधु के वेष में करते थे तस्करी, पोटली में छिपाकर रखा था गांजा; RPF ने दो आरोपियों को पकड़ा

Topics mentioned in this article