RTO चेकपोस्ट विवाद; हनुमना में डॉक्यूमेंट मांगने पर बवाल और आगजनी, तीन पर केस दर्ज

Hanuman RTO Checkpost Viviad: चेकपोस्ट प्रभारी की शिकायत के बाद थाना हनुमना में दीपक यादव और दोनों ट्रक चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
RTO चेकपोस्ट विवाद; हनुमना में डॉक्यूमेंट मांगने पर बवाल और आगजनी, तीन पर केस दर्ज

Hanumana RTO Checkpost Dispute: मऊगंज (Mauganj News) जिले के हनुमना स्थित RTO चेकपोस्ट (Hanumana RTO Checkpost) पर शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा हो गया. दस्तावेज़ दिखाने से इनकार करने पर दो ट्रकों को मुख्य मार्ग पर खड़ा कर दिया गया, जिससे लंबा जाम लग गया. इसी दौरान एक युवक के पहुंचने के बाद स्थिति और बिगड़ गई और चेकपोस्ट कर्मचारी से गाली-गलौज व झूमाझटकी की नौबत आ गई.

Hanumana RTO Checkpost Dispute: आगजनी की घटना

झोपड़ी और कुर्सियों में लगाई आग

परिवहन उप निरीक्षक अशोक शर्मा के अनुसार, 20 फरवरी को ट्रक क्रमांक MP20HB6128 और UP63CT3122 के चालक जांच के दौरान विवाद करने लगे और अन्य चालकों को भड़काने लगे. सूचना मिलने पर जब स्टाफ मौके पर पहुंचा, तो भैंसोंड निवासी दीपक यादव वहां पहुंच गया और कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए हंगामा करने लगा.
आरोप है कि दीपक यादव और ट्रक चालकों ने मिलकर चेकपोस्ट के पास बनी झोपड़ी और कुर्सियों में आग लगा दी, जिससे शासकीय कार्य बाधित हुआ. हालांकि, घटनास्थल पर किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.

तीन लोगों पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

चेकपोस्ट प्रभारी की शिकायत के बाद थाना हनुमना में दीपक यादव और दोनों ट्रक चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Hanumana RTO Checkpost Dispute: हनुमना चेकपोस्ट

ड्राइवरों का पलटवार: ‘चेकपोस्ट पर अवैध वसूली जारी'

उधर, आग लगाने के आरोपी ट्रक चालक ने गंभीर आरोप लगाया कि चेकपोस्ट पर लगातार अवैध वसूली की जा रही है और चालकों को डराकर, धमकाकर तथा चालान दिखाकर अनवरत वसूली की जा रही है. चालक का कहना है कि इसी के विरोध में यह तनाव पैदा हुआ.

Advertisement

परिवहन विभाग का पक्ष: ‘शासन के निर्देश पर नियमित कार्रवाई'

परिवहन उप निरीक्षक अशोक शर्मा ने कहा कि मोटरयान अधिनियम और कराधान अधिनियम के तहत नियमित कार्रवाई की जा रही है. शुक्रवार को ही एक अन्य वाहन पर परमिट न होने के कारण 70,500 रुपये का चालान किया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जाम लगाने या दबाव बनाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Jabalpur Stone Pelting: सिहोरा में मंदिर-मस्जिद तनाव; पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात, जानिए पूरा मामला

Advertisement

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27: अब गरीब का बच्चा भी पढ़ेगा; इस सत्र से छत्तीसगढ़ में RTE की सीटें बढ़ीं, नए नियम जारी

यह भी पढ़ें : Vulture Census: पहली बार MP में ऑनलाइन ऐप से गिद्ध गणना; 9 टाइगर रिज़र्व में एक साथ गिनती

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP Excise Policy 2026-27: शराब की कोई नई दुकान नहीं खुलेगी; मोहन सरकार ने आबकारी नीति में लिये ये निर्णय