मेरे पति आर्य समाज में शादी कर युवतियों को बर्बाद करने का शौक़ीन है , साहब! उसे सबक सिखाइए न

Illicit Relation: एक पीड़ित युवती एसपी ऑफिस पहुंच कर बताया कि मेरे पति अनिकेत का दिल्ली की कई अन्य युवतियों से भी संपर्क हैं. ऐसे में वो एक ओर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर ग्वालियर लेकर आया है, जहां उससे भी अनिकेत ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और उसके साथ गलत काम भी कर रहा है. जब इसका विरोध पीड़िता ने किया, तो अनिकेत उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मेरा पति आर्य समाज में शादी कर युवतियों को बर्बाद करने का है शौक़ीन, साहब! सबक सिखाइए न
Dev Shrimali

Illicit relation News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior)  में पुलिस अफसरों के पास एक ऐसा अनोखा मामला पहुंचा है, जिसे सुनकर पुलिस वाले भी दंग रह गए. दरअसल, यहां एक शादीशुदा युवक ने कई युवतियों को अपने प्रेम जाल में फसाकर आर्य समाज में शादी कर ली. जब उसकी करतूत की जानकारी एक पीड़िता यानी उसकी दूसरी पत्नी को लगी, तो वह पुलिस से मदद मांगने एसपी ऑफिस पहुंच गई. 

बिरला नगर की रहने वाली पीड़िता ने SP ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि अनिकेत वर्मा नाम के युवक से उसने 2025 में शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही अनिकेत ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसे ये भी पता चला कि अनिकेत पहले से ही शादीशुदा है और उसने ये बात छुपाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और इंदौर ले जाकर आर्य समाज मंदिर में विधिवत शादी कीथी, लेकिन अनिकेत ने शादी कोर्ट में रजिस्टर्ड नहीं करवाई. अब उसने अपनी पहली पत्नी को भी तलाक दे दिया है.

Advertisement

पत्नी को दी वीडियो वायरल करने की धमकी

युवती के मुताबिक अनिकेत का दिल्ली की कई अन्य युवतियों से भी संपर्क है. ऐसे में वो एक ओर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर ग्वालियर लेकर आया है, जहां उससे भी अनिकेत ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और उसके साथ गलत काम भी कर रहा है. जब इसका विरोध पीड़िता ने किया, तो अनिकेत उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है. 

यह भी पढ़ें- MP में बदमाशों का दुस्साहस! भोपाल में ADG को घर जाकर दे डाली धमकी; अफसर ने कमिश्नर से मांगी सुरक्षा

ग्वालियर CSP नागेंद्र सिंह सिकरवार ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पीड़िता का कहना है कि उसे अब अनिकेत से तलाक चाहिए. लिहाजा, पुलिस ने पीड़ित को उचित वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.

यह भी पढ़ें- 12वीं बोर्ड पेपर लीक मामले: एक्शन में आई पुलिस, रायपुर में आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR