Mandla Road Accident: मध्य प्रदेश के मंडला में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गया. इस हादसे में 6 शिक्षक घायल हो गए, जिसमें से 4 टीचर की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज अस्पताल में जारी है. इस हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है. यह हादसा ग्राम बम्होरी के पास हुआ है.
स्कूल से घर लौट रहे थे सभी शिक्षक
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही. जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो बकौरी से मंडला की ओर जा रहा था. जो काफी तेज रफ्तार में था. इसी दौरान यह ऑटो ग्राम बम्होरी के पास पलट गया. इस हादसे में 6 शिक्षक घायल हो गए, जिनमें से 4 टीचर गंभीर रूप से घायल हैं. ये शिक्षक शाम को स्कूल से वापस घर लौट रहे थे. ऑटो क्रमांक MP 51 R 4245 में सवार करीब 6 शिक्षकों को गंभीर चोटें आई.
स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया. जिसके बाद निजी साधन से सभी घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया. हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है.
घायल शिक्षक का इलाज जारी
जानकारी अनुसार ऑटो में सिर्फ स्कूल के शिक्षक ही सवार थे, ऑटो पलटते ही घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल ऑटो में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला. बताया गया कि हादसे में चार शिक्षकों को गंभीर चोटे आई थीं. जिसमें एक महिला शिक्षक को सिर में वहीं दो महिला शिक्षक के अंगुलियों और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे लगी हैं. एक महिला को भी शरीर में चोटें लगी, एक पुरूष और एक महिला शिक्षक के सिर, कान और हाथ, पैर में चोटे आई हैं. सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है.
हादसे में ये शिक्षक हुए घायल
हादसे में देवदरा निवासी दीप शिखा तिवारी (38 वर्ष), ग्राम बरबसपुर निवासी बाल किशन परते (42 वर्ष), ग्राम देवदरा संध्या निवासी कछवाहा (40 वर्ष), मंडला वार्ड के सरदार पटेल निवासी अंजू पटैल (45 वर्ष), चटुआमार निवासी शिव कुमारी यादव (38 वर्ष), मंडला निवासी अंजना धुर्वे (30 वर्ष) घायल हो गए हैं.