हैवान पिता: नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर कुल्हाड़ी से किया हमला, बेटी को बचाने की कोशिश में मां भी घायल

Maihar Minor Daughter Molested: बेटी जब कमरे में सो रही थी तभी हैवान पिता आया और बैड टच किया. विरोध करने पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वो घायल हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Maihar Minor Daughter Molested: मैहर जिले के रामनगर इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. यहां एक पिता ने अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की और जब उसने विरोध किया तब उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया. हमले का बचाव करने की कोशिश में पीड़ित लड़की की मां भी घायल हो गई. फिलहाल रामनगर थाना में नाबालिग किशोरी से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है.

एफआईआर के मुताबिक मामला 12 मई  का है. शिकायतकर्ता एक नाबालिग किशोरी है, जिसकी आयु 17 साल है. पुलिस ने मामले में आरोपी पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(1), 115(2), 118(1), 351(3) सहित लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की धारा 7, 8, 9 और 10 के तहत प्रकरण दर्ज किया है. 

Advertisement

घर के अंदर हुई घटना

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि घटना आवेदिका के घर के कमरे में हुई.  मामले की जांच उप निरीक्षक बीएस बागड़े को सौंपी गई है. थाना प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बताया गया है कि बेटी कमरे में सो रही थी तभी पिता आया और बैड टच किया. विरोध करने पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे सिर पर गहरी चोट लगी है. 

जान बचा कर भागना पड़ा

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पिता जब अपनी कोशिश में नाकाम रहा तो उसने जान से मारने की कोशिश की. हालांकि मां और बहन के बचाव के चलते पीड़िता की जान बच गई. आरोपी ने पीछा किया, लेकिन तीनों ने अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगा दी. भागते हुए हॉस्पिटल पहुंचे, इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

Topics mentioned in this article