MP Forest Department Recruitment: वन विभाग में प्रमोशन के बाद जल्द निकलेंगी नई भर्तियां, CM मोहन यादव का ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वन विभाग में 4,506 प्रमोशन के बाद रिक्त पदों पर नई भर्ती का ऐलान किया. IIFM भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि विभाग में 25,389 स्वीकृत पदों में से 18 हजार से ज्यादा भरे हैं. प्रमोशन पाने वालों में सबसे ज्यादा 2821 फॉरेस्टर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
4,506 प्रमोशन के बाद खाली पदों पर होगी नई भर्ती.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि राज्य सरकार वन विभाग में 4,506 अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त पदों पर नई भर्तियां करेगी. भोपाल स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट (IIFM) में वन विभाग के नवनियुक्त प्रमोटेड कर्मचारियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही. मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वन विभाग में कुल 25,389 पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 18,000 से अधिक कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

सीएम का कहना है कि वह वन विभाग की वर्कफोर्स को मजबूत करना चाहते हैं, क्योंकि अभी राज्य आधुनिक तकनीक और बेहतर वन्यजीव प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.

Advertisement

नई भर्तियों का आदेश

सीएम भोपाल के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट में वन विभाग के हाल ही में प्रमोट हुए कर्मचारियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे.  मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग में 25,389 स्वीकृत पद हैं, जबकि मौजूदा वर्कफोर्स 18,000 से अधिक है. इन प्रमोशन के साथ-साथ खाली हुए पदों और नई भर्तियों के आदेश जारी किए हैं.

उन्होंने कहा कि ये प्रमोशन सरकारी कर्मचारियों के समर्पण को मान्यता देते हैं, जिनमें से कई ने करियर में आगे बढ़ने के लिए वर्षों तक इंतजार किया था.  प्रमोट किए गए 4,506 कर्मचारियों में से 188 असिस्टेंट कंज़र्वेटर ऑफ फॉरेस्ट, 2,821 फॉरेस्टर, 761 डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर और 736 अन्य कैडर के हैं.

ये भी पढ़ें- MP-छत्तीसगढ़ में बारिश का बड़ा अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज; 3 संभागों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी