मानसून की बेरुखी: MP के 49 जिलों में सूखा जैसा हाल, भोपाल में एक दिन छोड़कर होगी पानी की सप्लाई; जानिए आज का मौसम

IMD के मुताबिक राज्य में इस बार 20% से भी कम बारिश हुई है। अब तक सिर्फ 16.8 इंच पानी ही बरसा है. राज्य के 49 जिले सूखे जैसे हालात से गुजर रहे हैं. जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में तो बारिश 23% से भी कम रही.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिले अभी सूखे जैसे हालत झेल रहे हैं. राजधानी भोपाल में तो जलापूर्ति (Water Supply) पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में इस बार 20 प्रतिशत से भी कम बारिश हो हुई है. हालांकि, IMD ने आज तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही 52 जिलों में बूंदाबांदी का अनुमान जताया है.

मौसम विभाग का कहना है कि पन्ना, सतना, रीवा जिले में 4 इंच तक बारिश हो सकती है. साथ ही विभाग का कहना है कि अभी तक सिर्फ 16.8 इंच ही पानी बरसा है और राज्य के 49 जिले सूखे जैसे हालात से गुजर रहे हैं.

Advertisement

एमपी के 29 जिलों में तो बारिश कम होने की वजह से पानी का संकट है. वहीं, जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में तो बारिश 23 प्रतिशत से भी कम हुई है. एक भी जिले में बारिश सामान्य से ज्यादा नहीं हुई है. हालांकि, ग्वालियर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, खंडवा, खरगोन में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

भोपाल में होगी पानी की किल्लत!

भोपाल में भी मानसून की बेरुखी का जलाशयों पर असर पड़ रहा है. बड़ा तालाब और केरवा डैम में जरूरत का लगभग आधा पानी ही भरा है. मौसम विभाग ने अगस्त-सितम्बर में कम बारिश की आशंका जताई है. आने वाले दिनों में भोपाल में एक दिन छोड़कर दूसरे दिन घरों में पेयजल की सप्लाई शुरू हो सकती है.

ये भी पढ़ें- मंत्री विश्वास सारंग के पैरों में गिरी घायल महिलाएं, कलेक्टर-SP को तुरंत सख्त एक्शन के मिले निर्देश