MP में 50 जिलों में बारिश, IMD ने अगले 4 दिनों तक जताई पानी गिरने की संभावना

मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. IMD ने अगले 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही पिछले 5 दिन में मानसून के तेज होने से कमी 17% से घटकर 11% रह गई है. यानी 6% का सुधार हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट.
IANS

मध्य प्रदेश के 50 जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं. कई जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक झमाझम बारिश के आसार जताए हैं, जिसके आईएमडी ने अलर्ट भी जारी किया है. फिलहाल राज्य में मानसून ट्रफ और शियर जोन एक्टिव है. साथ ही पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दो लो प्रेशर एरिया भी बने हुए हैं, जिससे बारिश का दौर जारी रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश यानी हैवी रेन का अलर्ट जारी है. इन जिलों में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत 50 जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है.

Advertisement

ये हैं 50 जिले, जहां हो सकती है हल्की बारिश

अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा समेत 50 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इसी तरह पांढुर्णा, सिवनी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान जताय गया है.

बारिश का आंकड़ा सुधरा

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में पिछले 5 दिन से मानसून के रफ्तार पकड़ने के बाद बारिश का आंकड़ा 6% सुधरा है. 20 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 17% कम बारिश दर्ज की गई थी, जो  24-25 जुलाई को 11% पर आ गई.

ये भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो का नया टाइमटेबल लागू, अब हर 15 मिनट में मिलेगी, टिकट पर भी डिस्काउंट