MP में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर बवाल, कई जिलों से उठे विरोध के स्वर और इस्तीफा का दौर भी शुरू 

MP Congress District President: मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद कई जगह बवाल शुरू हो गया है. नाराज कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Congress District President List 2025: मध्य प्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद बवाल हो रहा है. कई जिलों में उठे नियुक्ति को लेकर विरोध के सुर उठ रहे हैं. राजधानी भोपाल से लेकर उज्जैन,, बुरहानपुर और बाकी जिलों में भी कांग्रेसी खासे नाराज हैं. कुछ जगह तो इस्तीफा देने तक का दौर शुरू हो गया है. नाराज कांग्रेसी खुलकर सोशल मीडिया पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं.

दोबारा अध्यक्ष बनाने पर विरोध 

भोपाल में जिला अध्यक्ष रिपीट करने पर नाराजगी देखी जा रही है. यहां प्रवीण सक्सेना को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है. ऐसे में पूर्व अध्यक्ष मोनू सक्सेना नाराज़ दिखाई दे रहे हैं. इन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर  विरोध जताया है. सोशल मीडिया पर लिखा है कि राहुल गांधी ने मांगा था संगठन सृजन, भोपाल में हुआ विसर्जन... बता दें कि मोनू सक्सेना ने भी जिला अध्यक्ष पद पर दावेदारी की थी.

Advertisement

इस सूची के जारी होने के बाद इस्तीफा देने का भी दौर शुरू हो गया है. जिला प्रवक्ता और राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेमंत पाटिल ने इस्तीफा दे दिया है.  

इन जिलों में भी विरोध

उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेश परमार को बनाए जाने का विरोध है. सतना जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा बनाए जाने का विरोध. बुरहानपुर में जिला अध्यक्षों के ऐलान के बाद  अरुण यादव समर्थकों की गुप्त बैठक की खबर है. अल्पसंख्यक बाहुल्य जिलों में मुस्लिम शहर अध्यक्ष नहीं बनाने जाने का भी विरोध है. सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने  विरोध के पोस्ट किए हैं. 

विधायक और पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी मिलने पर ज्यादा आक्रोश

कांग्रेस की जिला अध्यक्षों की सूची में 21 जिला अध्यक्ष रिपीट हुए हैं. 6 विधायक,8 पूर्व विधायक,4 महिलाएं,10 अनुसूचित जनजाति (ST),8 अनुसूचित जाति (SC),12 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC),3 अल्पसंख्यक वर्ग से लोगों को जिम्मेदारी दी गई है.इसके साथ ही, CEC मेम्बर ओंमकार मरकाम, जयवर्धन सिंह, निलय डागा, महेश परमार जैसे नामों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.विधायक और पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी मिलने पर ज्यादा आक्रोश देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें सड़क मार्ग से देर रात अचानक रतलाम पहुंच गए CM मोहन यादव, अफसरों में मचा हड़कंप

Topics mentioned in this article