मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर तिरंगा फहराया. इस दौरान सीएम ने कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. भारत को आजादी के लिए लंबे संघर्ष के बाद स्वतंत्रता मिली और अब यह PM मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा है.
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि राज्य में कई ऐसी परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिनसे विकास को गति मिलेगी. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आ रहा है और भाजपा शासित प्रदेश जनता के सहयोग से तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से कई सौगातें मिली हैं. धार में कपड़ा क्षेत्र में पीएम मित्र पार्क बनाया जा रहा है और ग्वालियर में दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र विकसित किया जा रहा है. अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है और कई अन्य क्षेत्रों में भी निवेश आ रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रदेश की जनता के सहयोग से विकास का यह कारवां इसी तरह आगे बढ़ता रहेगा.
ये भी पढ़ें- BJP की तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, 40 घायल, एक को 200 से ज्यादा डंक मारे; खेत में छिपकर बचाई जान