2 months ago

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live Updates : मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार से) को कई खबरें सुर्खियों में रह सकती हैं. छत्तीसगढ़ में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का पहला द‍िन है. वहीं, मध्‍य प्रदेश में 'औकात में रहो' वाली ट‍िप्‍प्‍णी और छत्तीसगढ़ में होली पर शराब की दुकानें खुली रखने के फैसले पर स‍ियासत गरमा सकती है. 

 गुरुवार को बजट सत्र में चर्चा के दौरान कैलाश व‍िजयवर्गीय ने नेता प्रत‍िपक्ष उमंग स‍िंघार से कहा था क‍ि 'औकात में रहो'. मध्‍य प्रदेश व‍िधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. 20 फरवरी को मध्‍य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही स्‍थगित रहेगी. 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की पल पल की बड़ी खबरें देखने के लिए आप NDTVMPCG वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं.  

 LIVE UPDATE:

Feb 21, 2026 00:03 (IST)

गरियाबंद में सड़क हादसे: तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 4 युवकों की मौत, 2 घायल

Gariaband  Accident: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में शनिवार रात 8 से 9 बजे के बीच तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं. इन हादसों में कुल 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पहला हादसा उरमाल में हुआ, जहां बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

दूसरी दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 130C पर झरबहाल के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. तीसरी घटना बरबहाली के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार बड़े वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की स्पॉट डेथ हो गई.

Feb 20, 2026 23:02 (IST)

पुतला दहन के उग्र प्रदर्शन में गरीब की साइकिल जली

नीमच कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी सरकार के मंत्रियों के खिलाफ शुक्रवार शाम को जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन उग्र रूप में सामने आया. नीमच, जावद और मनासा विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मंत्रियों के पुतले जलाए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नीमच के विजय टॉकीज चौराहा पर भी जिला काँग्रेस के द्वारा पुतला दहन किया गया. 55 वर्षीय मजदूर बबलू की साइकिल आग की चपेट में आकर जल गई.  इस दौरान फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जबकि पुलिस भी सुस्त और मूकदर्शक नजर आई. 

Advertisement
Feb 20, 2026 22:56 (IST)

Madhya Pradesh live Updates: मध्‍य प्रदेश के इस स्‍कूल में देशी कट्टा लेकर पहुंचा छात्र, हवाई फायर कर फैलाई दहशत

MP News: मध्‍य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के सीएम राइज स्कूल में एक छात्र द्वारा देशी कट्टा लेकर पहुंच गया और उसने हवाई फायर क‍िया तो स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. घटना के बाद छात्र और शिक्षक दहशत में आ गए. सलोनी गुप्ता एसडीओपी बेगमगंज के अनुसार सूचना मिलते ही बेगमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर स्कूली छात्र के पास अवैध हथियार कैसे पहुंचा? क्या क्षेत्र में अवैध हथियारों का कारोबार सक्रिय है? पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं. 

Feb 20, 2026 21:34 (IST)

Bijapur News: फरसेगढ़-तर्रेम में नक्सलियों के 4 स्मारक ध्वस्त, CRPF ने जंगलों में की बड़ी कार्रवाई

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों में बनाए गए चार स्मारकों को ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई फरसेगढ़ और तर्रेम क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से नक्सली गतिविधियां सक्रिय रही हैं. फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पील्लूर में तैनात Central Reserve Police Force (CRPF) के जवानों ने नीलमड़गु इलाके में नक्सलियों द्वारा बनाया गया लगभग 15 फीट ऊंचा स्मारक ध्वस्त कर दिया. यह स्मारक नक्सली गतिविधियों के प्रतीक के रूप में स्थापित किया गया था.  

Feb 20, 2026 21:21 (IST)

Jabalpur News: दुर्गा मंदिर पर पत्थरबाजी मामले में 49 आरोपी गिरफ्तार, सिहोरा कोर्ट में पेश कर भेजे गए जेल

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. वार्ड नंबर 5 स्थित आजाद चौक पर बीती रात दुर्गा मंदिर पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया. 

कड़ी सुरक्षा में सिहोरा सिविल कोर्ट में पेशी

गिरफ्तार आरोपियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच Sihora Civil Court में पेश किया गया. कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान गहमा-गहमी का माहौल रहा और सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था. जबलपुर एसपी Sampat Upadhyay के अनुसार, सभी 49 आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.

Feb 20, 2026 19:52 (IST)

Hemant Katare Resignation: हेमंत कटारे के इस्तीफे पर BJP-कांग्रेस MLA क्‍या बोले?

 Hemant Katare Resignation: मध्य प्रदेश में उप नेता प्रतिपक्ष पद से हेमंत कटारे के इस्तीफा देने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. इस मुद्दे पर उनके करीबी और जौरा से विधायक पंकज उपाध्याय ने हैरानी जताई है, वहीं बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने भी प्रतिक्रिया दी है. 

पंकज उपाध्याय बोले-हमें नहीं थी कोई खबर

जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा कि उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की अभी-अभी जानकारी मिली है और वे खुद भी हैरान हैं. उन्होंने बताया कि थोड़ी देर पहले ही वे साथ में खाना खाकर उठे थे और उन्हें इस तरह के किसी फैसले की कोई जानकारी नहीं थी. 

उपाध्याय ने कहा कि आज हेमंत कटारे की मैरिज एनिवर्सरी है और उन्होंने उन्हें बधाई भी दी थी. उनके मुताबिक यह उनका पारिवारिक मामला है और शादी की सालगिरह के दिन ऐसा कोई विशेष मामला होने की जानकारी उन्हें नहीं थी. 

बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी की प्रतिक्रिया

हेमंत कटारे के इस्तीफे पर बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि उन्हें भी ऐसी ही जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला हो सकता है. आगे मामला सामने आएगा तो वजह भी स्पष्ट हो जाएगी कि आखिर क्या हुआ है. सबनानी ने यह भी बताया कि उनकी कटारे से वार्ता हुई थी और साथ चलने की बात भी हुई थी, लेकिन ऐसा कुछ होने की संभावना उन्हें नहीं लग रही थी.

Advertisement
Feb 20, 2026 19:20 (IST)

कैलाश विजयवर्गीय Vs उमंग सिंघार में किसकी 'औकात' ज्यादा?

Kailash Vijayvargiya vs Umang Singhar Aukat Mein Rahoमध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 2026 में 'औकात में रहो' टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है. 19 फरवरी की कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर यह टिप्पणी की. इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं और 20 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं. 'औकात' को अगर दोनों नेताओं की संपत्ति, शिक्षा और वोटों से जोड़कर देखा जाए तो सवाल उठता है कि आखिर किसकी 'औकात' ज्यादा है? यहां पढ़ें पूरी खबर 

Feb 20, 2026 18:34 (IST)

Hemant Katare Resignation: उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजे पत्र में बताई यह वजह

Hemant Katare Resigns as Deputy Leader of Opposition in MP: मध्य प्रदेश प्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है. हेमंत कटारे ने इस्तीफे में परिवार और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय न दे पाने का कारण बताया है. उन्होंने कहा कि संगठन और जिम्मेदारियों के चलते वे व्यक्तिगत और क्षेत्रीय दायित्वों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे पा रहे थे. कटारे के इस फैसले से प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारियों को लेकर बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर 

Advertisement
Feb 20, 2026 18:19 (IST)

MP News: देवास में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पीएम, सीएम सहित तीन मंत्रियों के पुतले फूंके, पुलिस से धक्का-मुक्की

Madhya Pradesh Live News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश के तीन मंत्रियों के पुतले दहन किए. पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई. शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई ट्रेड डील के विरोध में उनका पुतला जलाया गया. इसके साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह और राजेंद्र शुक्ल के पुतले भी दहन किए गए. उन्होंने आरोप लगाया कि इन मंत्रियों द्वारा भारतीय सेना, महिलाओं और विभिन्न घटनाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं.   

Feb 20, 2026 17:27 (IST)

एमपी सीएम बोले-कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीड‍िया पर ल‍िखा क‍ि 'भारत मंडपम, नई दिल्ली में चल रहे 'India AI Impact Summit 2026' में देश की उपलब्धियों के बीच कांग्रेसियों द्वारा किया गया हंगामा, देश की प्रगति से उपजी बेचैनी का प्रतीक है. जब दुनिया, भारत की तकनीकी क्षमता को स्वीकार कर रही है, तब कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय मंचों को विवाद का अखाड़ा बना रही है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की साख को चोट पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है. ये नया भारत है, जो अब पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. विकास की यात्रा को अराजकता की राजनीति रोक नहीं सकती. 

Feb 20, 2026 16:24 (IST)

Chhattisgarh News: शासकीय क्वार्टर में संदिग्ध हालत में मिला DSF आरक्षक का शव, धमतरी में मचा हड़कंप

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक DSF आरक्षक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया. मामला गंगरेल स्थित शासकीय क्वार्टर का है, जहां पदस्थ आरक्षक मृत पाए गए. सूचना मिलते ही रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. रुद्री पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव, निवासी ग्राम टंगापानी, गंगरेल स्थित शासकीय क्वार्टर में रह रहे थे. गुरुवार सुबह जब उनके परिजन क्वार्टर पहुंचे, तो वे संदिग्ध अवस्था में मृत मिले. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची रुद्री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धमतरी जिला अस्पताल भिजवाया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Feb 20, 2026 16:00 (IST)

रायपुर में दिनदहाड़े डबल किडनैपिंग से हड़कंप, कट्टे की नोक पर दो युवकों का अपहरण

रायपुर में दिनदहाड़े डबल किडनैपिंग की वारदात से सनसनी फैल गई. कर्बला तालाब के पास बदमाशों ने कट्टे की नोक पर दो युवकों का अपहरण कर लिया. आरोप है कि युवकों को जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया और चार दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. अपहृत युवकों के साथ रोजाना मारपीट की गई. बदमाशों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया. एक युवक का हाथ टूट गया है, जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पैसे लौटाने के बहाने युवकों को बुलाया था और पहले से ही अपहरण की साजिश रच रखी थी. पुल‍िस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और दोनों युवकों को मुक्त कराया. आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में Azad Chowk Police Station में FIR दर्ज की गई है.

Feb 20, 2026 15:01 (IST)

Chhattisgarh Board Exam: कोरबा में 48 घंटों में 4 छात्रों ने की आत्महत्या, जिले में हड़कंप

4 Students Commits Suicide in 48 Hours in Korba: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं. इस बीच कोरबा जिले में एग्जाम की तैयारी को लेकर छात्रों के तनाव के साथ आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जिले में महज 48 घंटों में 4 छात्र-छात्राओं ने फांसी लगाकर जान दे दी. इनमें 12वीं के दो छात्र, 10वीं की एक छात्रा और 9वीं की एक छात्रा शामिल है. पहली घटना में 10वीं की छात्रा ने परीक्षा के तनाव के चलते घर में फांसी लगा ली. वहीं, दूसरी घटना में 9वीं की छात्रा ने तालाब के पास पेड़ से लटककर जान दे दी. वह अपनी मां की मौत के बाद से तनाव में थी. तीसरी घटना में 12वीं के छात्र ने परीक्षा के दिन ही घर में फांसी लगा ली, जबकि चौथी घटना में भी 12वीं के छात्र ने कथित रूप से पढ़ाई के दबाव में यह कदम उठाया. पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है. इस बीच मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि परीक्षा के समय बच्चों पर दबाव न डालें, उनसे संवाद बनाए रखें और तुलना करने से बचें, क्योंकि इससे बच्चों में तनाव और अवसाद बढ़ सकता है.

Feb 20, 2026 15:01 (IST)

Tikamgarh Nagar Palika vice-president Resigned: नगरपालिका की उपाध्यक्ष ने सफाई न होने पर दिया इस्तीफा

MP Hindi News: टीकमगढ़ नगर के सभी 27 वार्डों की हालत बेहद खराब हैं और समय से सफाई (Resign due to Lack of Cleanliness) न होने के कारण नगरपालिका की उपाध्यक्ष सुषमा नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे में उन्होंने कहा कि जब मैं जनता के काम न आ सकूं तो यह पद किस काम का. उन्होंने अपना इस्तीफा नगर पालिका के सीएमओ ओम पाल सिंह भदौरिया को सौंप दिया. हालांकि, अभी यह इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है, लेकिन इस्तीफे से नगरपालिका में हड़कंप मचा हुआ है और नगर पालिका ने अब नगर के वार्डों में सफाई के लिए अलग से स्टाफ लगा दिया है.

Feb 20, 2026 14:57 (IST)

Gwalior Ex Army Man Commits Suicide: ग्वालियर में एक्स आर्मी मैन ने खुद को गोली मारी

Madhya Pradesh Hindi News: ग्वालियर में एक्स आर्मी मैन ने आत्महत्या कर ली. घर में रखी लाइसेंस बंदूक से खुद को गोली मारी है. अभी आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मृतक श्याम बिहारी भदोरिया के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है. घटनास्थल से लाइसेंसी बंदूक बरामद की है. मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम की घटना है.

Feb 20, 2026 14:47 (IST)

Aukat Me Raho Statement of Kailash Vijayvargiya: मंत्री के 'औकात में रहो' बयान पर आया सिंघार का बयान, सदन में कह दी ये बात

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget Session 2026: औकात वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने पलटवार किया है. मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में 5वें दिन सिंघार ने कहा कि विपक्ष के रूप में कांग्रेस जनता की आवाज है. सस्ती बिजली, आदिवासियों के जंगल, किसानों की MSP, युवाओं की नौकरियां ये किसी व्यक्ति नहीं, पूरे प्रदेश की मांग है. उन्होंने आगे कहा कि “औकात” किसे दिखा रहे हैं मंत्री? किसानों को? आदिवासियों को? बेरोजगार युवाओं को? असंसदीय भाषा नहीं, समाधान चाहिए. कांग्रेस प्रदेश की आवाज उठाती रहेगी बिना डरे, बिना झुके.

दरअसल, बजट सत्र में गुरुवार को चर्चा के दौरान संसदीय कार्यमंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने नेता प्रत‍िपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) से कहा क‍ि ''औकात में रहो''. इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ था. लेकिन मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने सदन में बड़ा द‍िल दिखाते हुए माफी मांगी थी.

Feb 20, 2026 14:37 (IST)

Satna and Maihar Tiger Reserve: बाघों की गिनती के लिए सतना-मैहर रेंजमें लगेंगे 410 ट्रैप कैमरे

Tiger Census in Satna: मध्य प्रदेश के सतना जिले में अखिल भारतीय बाघ गणना अभियान के तहत सतना और मैहर जिले के छह वन परिक्षेत्रों में 20 फरवरी से 410 अत्याधुनिक ट्रैप कैमरे लगाए जाने का कार्य प्रारंभ हो गया है. यह अभियान वैज्ञानिक पद्धति से बाघों की सटीक संख्या और उनकी गतिविधियों का आकलन करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है. वन विभाग के अनुसार, कुल 205 ग्रिड चिह्नित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक ग्रिड का क्षेत्रफल 2 वर्ग किलोमीटर है. इन ग्रिडों का चयन बाघों के प्राकृतिक कॉरिडोर, संभावित रहवास, पगडंडियों और जल स्रोतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. तीन दिनों के भीतर सभी कैमरे निर्धारित स्थलों पर स्थापित कर दिए जाएंगे. इसके बाद 23 फरवरी से विधिवत बाघ गणना प्रक्रिया शुरू होगी.

Feb 20, 2026 14:19 (IST)

अफीम की खेती: सफेद फूलों के पीछे का कड़वा सच

Ratlam Afim ki Kheti: रतलाम जिले के ग्राम नौगांव में गोपाल धाकड़ अपनी आधा बीघा अफीम की फसल को बड़ी सावधानी से निहार रहे हैं. यह सिर्फ एक खेती नहीं, बल्कि तीन पीढ़ियों की विरासत है. गोपाल बताते हैं कि अफीम की खेती का लाइसेंस उनके दादा के समय से है और अब तीसरी पीढ़ी के रूप में वे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. अफीम की खेती में सामान्य फसलों की तुलना में अधिक देखभाल की जरूरत पड़ती है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 20, 2026 14:08 (IST)

Ambikapur to Delhi Flight: अंबिकापुर से चलेगी दिल्ली के लिए फ्लाइट

Airports in Madhya Pradesh: अंबिकापुर एयरपोर्ट (Ambikapur Airport) से दिल्ली की हवाई सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है. एलायंस एयर ने शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके अनुसार सोमवार और बुधवार को हवाई सेवा संचालित होगी. देखें हवाई सेवा का शेड्यूल (Ambikapur Airport Flight Schedule)-

सोमवार:

  • दिल्ली से सुबह 7:50 बजे उड़ान भरकर 10:25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.
  • बिलासपुर से 10:50 बजे उड़ान भरकर 11:40 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी.
  • अंबिकापुर से 12:05 बजे रवाना होकर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

बुधवार:

  • दिल्ली से सुबह 7:50 बजे उड़ान भरकर 10:25 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी.
  • अंबिकापुर से 10:50 बजे रवाना होकर 11:40 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.
  • बिलासपुर से 12:05 बजे उड़ान भरकर 2:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

Feb 20, 2026 13:39 (IST)

Stone Pelting Mandir Aarti: मंत्री ने कहा- मस्जिद से पथराव होने की जांच जारी, BJP विधायक बोले- आरती करने से रोका तो जेल में पटका जाएगा

Jabalpur Violence Update: जबलपुर जिले में सिहोरा स्थित मंदिर में आरती के दौरान हुए पथराव पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान आया है. उन्होंने कहा कि मंदिर में आरती, सुंदरकांड या हनुमान चालीसा को रोकने का प्रयास किया और पथराव किया तो जेल में पटक दिया जाएगा. जबलपुर में प्रशासन को सख्त निर्देश हैं कि उत्पात मचाने वालों पर डंडे बजाए जाएंगे. किसी को भी पूजा आरती में विघ्न नहीं करने दिया जाएगा और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी. शांति से अपने-अपने कार्यक्रमों को नियत समय पर करें.

वही, इसी मामले में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है. किसी भी व्यक्ति या वर्ग को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में मस्जिद के ऊपर से पथराव किया जा रहा है, जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. इस तरह से किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. मस्जिद पर पत्थर कैसे इकट्ठे हुए यह जांच का विषय है. क्लिक कर पढ़ें खबर

Feb 20, 2026 13:27 (IST)

Indore Police Drone Patrolling: अब आसमान से भी रहेगी यातायात नियम तोड़ने वालों पर नजर

Police Monitor Traffic by Drone in Indore: स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में इंदौर पुलिस ने एक और कदम बढ़ाया है. अब ड्रोन से भी सड़कों पर डिजिटल पेट्रोलिंग की जाएगी. ड्रोन पेट्रोलिंग की सहायता से यातायात पुलिस व्यस्ततम मार्गों, चौराहों पर सतत निगरानी रख सकेगी. साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करेगी.

Feb 20, 2026 13:08 (IST)

Traffic Cop Burn During Effigy Burning in Maihar: मैहर में पुतला दहन के दौरान हादसा, झुलसे यातायात थाना प्रभारी

Maihar Hindi News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शुक्रवार को शहर में हुए पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात यातायात थाना प्रभारी विक्रम पाठक आग से झुलसकर घायल हो गए. उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना से पुलिस महकमे सहित शहर में चिंता का माहौल है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 20, 2026 12:59 (IST)

Guna Police: पुलिस से नाराज युवक का पोल पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा, घंटों मचा हड़कंप

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में शहर में पुलिस की संवेदनहीनता और फरियादियों के प्रति टालमटोल वाले रवैये ने गुरुवार को एक गंभीर स्थिति पैदा कर दी. श्रीराम कॉलोनी निवासी विश्ववीर सहरिया का मोबाइल सदर बाजार क्षेत्र से चोरी हो गया था, लेकिन जब वह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंचा तो उसे कथित तौर पर न्याय के बजाय परेशानियों का सामना करना पड़ा. पुलिस के इसी असहयोगात्मक व्यवहार से क्षुब्ध होकर युवक ने जयस्तंभ चौराहे के पास स्थित गैंट्री पोल पर चढ़कर विरोध जताना शुरू कर दिया. वहीं, उसने रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर उसे गले में डालकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की. युवक शराब के नशे में था.

Feb 20, 2026 12:41 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: 12 साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की जेल

20 Year Sentence to Rape Convict: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित विशेष न्यायालय (फास्ट ट्रैक) ने नाबालिग के साथ अपहरण और दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में ऐतिहासिक न्याय सुनाया है. अदालत ने आरोपी धनेश्वर सिंह को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. यह फैसला जयनगर थाना क्षेत्र में 14 जनवरी 2025 को हुई झकझोर देने वाली घटना के संदर्भ में आया है. उस दिन जब पूरा गांव पारंपरिक 'छेरता' पर्व के उल्लास में डूबा था. पीड़ित 12 वर्षीय किशोरी अपनी दो सहेलियों के साथ गांव में लोकड़ी (छेरता) मांगने निकली थी. इसी दौरान जयनगर बरपारा निवासी धनेश्वर सिंह (12) ने मासूमों को अकेला पाकर उन्हें जबरन खेत की ओर खींचना शुरू कर दिया. पीड़िता की एक सहेली तो किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकली, लेकिन आरोपी ने पीड़िता का मुंह दबाकर उसे सुनसान खेत में ले जाकर दरिंदगी को अंजाम दिया था.

Feb 20, 2026 12:19 (IST)

Stone Pelting during Mandir Aarti: हिंसा के दौरान की देखें तस्वीरें

Jabalpur Violence: जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में आरती के दौरान पथराव हुआ, जिससे तनाव फैल गया. पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस बल तैनात है. मंदिर और मस्जिद के पास तनाव है, इसलिए शुक्रवार सुबह कपाट और दरवाजे नहीं खुले हैं. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 20, 2026 12:12 (IST)

Madhya Pradesh Hindi News: कांबड़ भरकर लौटे बेटे ने पैसे ने देने पर पिता को पीटकर मार डाला

Gwalior Son kill Father: ग्वालियर में एक बेटे ने बाप-बेटे के रिश्ते को ही कलंकित कर दिया. बेटे ने अपने 65 साल के बुजुर्ग पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपी ने कहा कि वह कांवड़ भरकर लौटा था और पिता से पैसे मांगे थे, लेकिन उन्होंने नहीं दिए. हत्या का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है. रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत गंभीर चोटें आने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Feb 20, 2026 11:46 (IST)

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget Session 2026: बजट सत्र के 5वें दिन आज सदन में क्या होगा

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. आज सदन में आम बजट पर चर्चा होगी. बजट पर चर्चा के लिए 4 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. तीन अशासकीय संकल्प भी सदन में पेश किए जाएंगे. तीनों संकल्पों के लिए 30-30 मिनट का समय निर्धारित है. इसके साथ 10 ध्यानाकर्षण, 74 याचिकाएं सदन में आएंगी. प्रदेश में किसानों को सोलर पंप योजना के अंतर्गत 90 प्रतिशत सब्सिडी न मिलने को लेकर ध्यानाकर्षण. भोपाल से भुसावल के बीच नई ट्रेन या मेमू ट्रेन शुरू करने को लेकर बीजेपी विधायक अर्चना चिटनीस का अशासकीय संकल्प.

Feb 20, 2026 11:34 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: पेट्रोल पंप पर बाइक की टंकी में जलता हुआ लाइटर फेंका

Raipur Petrol Pump Fire Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया.  एक युवक ने पेट्रोल पंप पर मोटर साइकिल की टंकी में जलता हुआ लाइटर फेंक दिया. इससे आग भड़क उठी थी. आग ने बाइक के साथ पंप की पेट्रोल डालने वाले पाइप को भी आग की चपेट में ले लिया था. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 20, 2026 11:06 (IST)

छत्तीसगढ़ बजट सत्र में होगा हंगामा

Chhattisgarh Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ का बजट सत्र हंगामेदार होने वाला है. बजट सत्र में विधायकों ने 2649 सवाल लगाए हैं. प्रशासनिक अराजकता, कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर कई सवाल लगे हैं. विधानसभा बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. जनहित के मुद्दों पर विपक्ष स्थगन लाएगा.

Feb 20, 2026 10:16 (IST)

इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल पर बढ़ेगी सीटों की संख्या

Indore Airport: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Devi Ahilyabai Holkar International Airport) पर अब बढ़ते यात्रियों की संख्या को देखते हुए एक अहम फैसला लिया गया है. एयरपोर्ट क्षेत्र में 200 अतिरिक्त सीट लगाने का फैसला लिया है, जिसे अप्रैल 2026 तक लागू कर दिया जाएगा. 41 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल का रिनोवेशन (Airport Terminal Renovation) का काम अब अंतिम चरण में है. यह काम पूरा होने से यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और उपयोग क्षमता टर्मिनल की बढ़ेगी.

Feb 20, 2026 10:02 (IST)

CG News in Hindi: होली से पहले धान किसानों को मिलेगी सौगात

Paddy Farmers in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य (MSP) पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पहले एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय लिया है. मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए इस महत्वपूर्ण फैसले से प्रदेश के किसानों में उत्साह और संतोष का माहौल है. सरकार का मानना है कि यह राशि त्योहार के पहले मिलने से किसानों को तात्कालिक आर्थिक राहत प्राप्त होगी. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 20, 2026 09:33 (IST)

दहेज में 3 लाख और बाइक की मांग पर टूटी शादी, दूल्हे और पिता पर FIR

Narmadapuram Hindi News: नर्मदापुरम में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां दहेज में 3 लाख रुपये नकद और बाइक नहीं मिलने पर दूल्हा और उसका पिता शादी तोड़कर बिना दुल्हन बारात वापस ले गए. घटना सामने आने के लगभग एक सप्ताह बाद कोतवाली पुलिस ने दूल्हा मनीष डोडिया और उसके पिता देवनारायण डोडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 20, 2026 09:18 (IST)

सिगंरौली में बाइक और कार की जोरदार टक्कर

Singrauli Road Accident: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आई रही स्कॉर्पियो कार से टकरा गई. टक्कर इतनी जोर दी कि बाइक पर सवार दोनों लोग काफी ऊपर तक उछल गए. भिड़ंत की भी आवाज बहुत जोर से आई और लोग तुरंत भागकर घटनास्थल पर पहुंचे. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 20, 2026 08:57 (IST)

Jabalpur Violence: जबलपुर के सिहोरा में रातभर तनाव के बाद हालात सामान्य

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा क्षेत्र में गुरुवार रात हुए तनाव के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. जानकारी के अनुसार, दुर्गा मंदिर में आरती के बाद कुछ लोगों द्वारा पत्थरबाजी की गई, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. भारी पुलिस बल तैनात किया गया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इसके बाद हालात पर काबू पा लिया गया. रातभर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 20, 2026 08:26 (IST)

CM Mohan Yadav in Delhi: आज दिल्ली में AI Summit में शामिल होंगे CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शुक्रवार को दिल्ली के दौरे पर रहेंगे. वह सुबह सुबह 10 बजे भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में इंडिया एआई इंपेक्ट समिट (India AI Impact Summit) में शामिल होंगे. इसके बाद वह दोपहर 3 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह शाम 4:30 बजे सागर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए खजुराहो नृत्य समारोह एवं कृषि प्रदर्शनी (Khajuraho Dance Festival and Agricultural Exhibition) का अवलोकन करेंगे.

Feb 20, 2026 08:15 (IST)

CG Raipur Weather: छ्त्तीसगढ़ मौसम अपडेट

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई वृद्धि का अनुमान नहीं है. वहीं, अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई ज़्यादा बदलाव नहीं आएगा. प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम 34°C और न्यूनतम तापमान 19°C  की संभावना है. प्रदेश में गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री C दुर्ग में दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.9 डिग्री दर्ज किया गया.

Feb 20, 2026 07:55 (IST)

Khajuraho Dance Festival 2026: आज से 52वां खजुराहो नृत्य समारोह शुरू

Madhya Pradesh Hindi News: खजुराहो के विश्वविख्यात मंदिर समूह की पृष्ठभूमि में आयोजित होने जा रहा 52वां अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह एक बार फिर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विविधता और भव्यता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा. 20 से 26 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस सात दिवसीय उत्सव में देश‑विदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे. भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी और मोहिनीअट्टम जैसी प्रमुख शास्त्रीय शैलियाँ इस वर्ष भी मंच पर अपनी चमक बिखेरेंगी. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 20, 2026 07:10 (IST)

Sihora Mandir Masjid Dispute: सिहोरा में मंदिर-मस्जिद तनाव; पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

Jabalpur Violence: जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में बुधवार शाम उस समय हालात बिगड़ गए जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान उत्पन्न हुए विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया. घटना सिहोरा के वार्ड नंबर 5, आजाद चौक की बताई जा रही है, जहां मंदिर में आरती के दौरान बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर विवाद शुरू हुआ. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 20, 2026 07:01 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: रायगढ़ के जंगलों से आया मनमोहक दृश्य, हाथियों का परिवार घूमता नजर आया

Elephant Family Roaming Around Raigarh Jungle Capture in Drone Shot: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगलों से प्रकृति का बेहद मनमोहक और भावुक दृश्य सामने आया है. धरमजयगढ़ वन मंडल की छाल रेंज (Chhal Range) के कूड़ेकेला परिसर (Kudekela Complex) में हाथियों का एक परिवार दो नन्हे शावकों को मां के सुरक्षित घेरे में लेकर विचरण करता नजर आया. ड्रोन कैमरे में कैद यह दुर्लभ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है. बड़े हाथियों की सतर्क चाल और शावकों की मासूम हरकतों ने वन्यजीवों की ममता, अनुशासन और पारिवारिक एकता की अद्भुत झलक पेश की. जानकारी के मुताबिक हाथियों का यह दल अब घरघोड़ा रेंज (Gharghoda Range) की ओर बढ़ चुका है, जिस पर वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.

Feb 20, 2026 06:41 (IST)

कैलाश व‍िजयवर्गीय-उमंग स‍िंघार की नोक-झोंक, कमलनाथ के घर भोजन में जुटे कांग्रेस विधायक

Madhya Pradesh Assembly Budget Session 2026: मध्‍य प्रदेश व‍िधानसभा बजट सत्र में गुरुवार को चर्चा के दौरान संसदीय कार्यमंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने नेता प्रत‍िपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) से कहा क‍ि ''औकात में रहो''. इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ था. इस पर मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने सदन में बड़ा द‍िल द‍िखाया और कहा क‍ि 'आज की घटना से मैं दुखी हूं. शब्दों के साथ अंदर भाव होना चाहिए. सबकी ओर से मैं माफी मांगता हूं. इधर, गुरुवार रात को पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस व‍िधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. कमलनाथ ने सोशल मीड‍िया पर फोटो शेयर करते हुए ल‍िखा क‍ि 'आज भोपाल आवास पर मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल और वरिष्ठ नेताओं के साथ रात्रिभोज किया.

Feb 20, 2026 06:27 (IST)

Madhya Pradesh Weather Forecast: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम बदल रहा है. उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश में दिख रहा है. राज्य के कई जिलों में बुधवार और गुरुवार को बारिश के साथ ओले भी पड़े. अब अगले 24 घंटों में भी ग्वालियर, सागर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों बारिश की संभावना (Rain Alert in MP) है. इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. वहीं, राज्य में कहीं तापमान इतना है कि गर्मी का अहसास हो रहा है. कहीं, अभी सर्दी बनी हुई है. बता दें कि गुरुवार को खंडवा जिले में पारा 34 डिग्री के पार पहुंच गया था तो वहीं, खजुराहो में पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.