Leela Sahu VIDEO: लीला साहू का संघर्ष रंग लाया... गांव में सड़क निर्माण शुरू, खुद वीडियो बनाकर जाहिर की खुशी

Leela Sahu: लीला साहू ने गर्भावस्था के दौरान वीडियो बनाकर सड़क की दुर्दशा दिखाई थी, जो देखते ही देखते जमकर वायरल हो गई. उनके इस तरीके ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की कीफी किरकिरी हुई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Leela Sahu: लीला साहू के गांव में सड़क का निर्माण काम शुरू हो गया है.

Leela Sahu road problem solved: सीधी जिले के बगैहा टोला निवासी इनफ्लुएंसर लीला साहू की मेहनत रंग लाई है. जिस सड़क के लिए लीला साहू पिछले दो वर्षों से संघर्ष कर रही थी, आवाज उठा रही थी... उस सड़क का निर्माण काम शुरू हो गया है. यह सड़क प्रधानमंत्री योजना के तहत बनाई जा रही है. ये जानकारी खुद लीला साहू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी कर दी है. 

लीला साहू का संघर्ष रंग लाया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद से लेकर विधायक तक अपनी आवाज पहुंचाने वाली लीला साहू इस सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने के बाद काफी खुश नजर आ रही है. बता दें कि सीधी जिले के अंतर्गत आने वाले रामपुर नैकिन विकासखंड इलाके के खड्डी खुर्द के बगैया टोला से गजरी को जोड़ने वाला रास्ता बेहद खराब हालत में था.

Advertisement

इसी मार्ग को लेकर लीला साहू पिछले दो सालों से संघर्ष कर रही थीं. इसके लिए उन्होंने सीधी कलेक्टर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और सांसद राजेश मिश्रा  से सड़क निर्माण की मांग की थी, लेकिन जब उनकी मांग किसी ने नहीं सुनी तो लीला ने अपनी आवाज सोशल मीडिया के जरिए बुलंद की.

सड़क की दुर्दशा दिखाई थी लीला साहू

लीला साहू ने गर्भावस्था के दौरान वीडियो बनाकर सड़क की दुर्दशा दिखाई थी, जो देखते ही देखते जमकर वायरल हो गई. उनके इस तरीके ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की कीफी किरकिरी हुई. वीडियो में लीला साहू ने सिर्फ अपनी हालत बताई, बल्कि गांव की 6 गर्भवती महिलाओं की हालत बयान की. इतना ही नहीं उन्होंने खराब सड़कों के कारण गांव तक एंबुलेंस न पहुंच पाने की बात कही थी.

Advertisement

चुरहट विधायक अजय सिंह ने कराया था मरम्मत

हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद चुरहट से कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल ने लीला साहू की पीड़ा को देख  सड़क की मरम्मत कराया था. इसके लिए लीला साहू ने उन्हें धन्यवाद भी दिया था, लेकिन अब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू किया गया है.

लीला साहू ने साबित कर दिया है कि अपनी आवाज को कैसे बुलंद किया जाता है, जिस गांव में अभी तक सड़क नहीं थी उसके निर्माण के लिए लीला साहू ने पूरे देश तक अपनी बात पहुंचाई. नतीजा यह निकला कि सड़क का निर्माण काम शुरू हो गया. वहीं आदिवासी बाहुल क्षेत्र में यह एक बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: पोराबाई नकल प्रकरण: CGBSE की फर्जी टॉपर को 18 साल बाद मिली सजा, किसी और से पेपर लिखवा कर हासिल किए थे 484 अंक

Topics mentioned in this article