राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कूनो नेशनल पार्क दौरा: पर्यटकों की एंट्री बंद, छावनी में बदला श्योपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून 2026 को  मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के दौरे पर आ रही हैं. सुरक्षा के मद्देनजर कूनो में पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी गई है और 1300 पुलिस जवानों सहित भारी बल तैनात किया गया है. पूरी जानकारी के लिए पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कूनो नेशनल पार्क दौरा: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1300 जवान, एक दर्जन IAS-IPS तैनात

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में 21 जून 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर कूनो नेशनल पार्क के तीनों गेटों से लेकर घने जंगल के इलाकों तक मध्य प्रदेश पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. सुरक्षा कारणों से कूनो नेशनल पार्क में 20 जून से ही पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर श्योपुर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति 21 जून को कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी. इसके बाद, अगले दिन यानी 22 जून की सुबह वह कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी.

Advertisement

गांवों में सुरक्षा के लिहाज से सघन सर्चिंग अभियान

श्योपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और आईपीएस अधिकारी सुधीर अग्रवाल के आदेश के बाद कूनो के आसपास के गांवों में सुरक्षा के लिहाज से सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है. कूनो नेशनल पार्क के बाहरी हिस्सों से लेकर अंदरूनी इलाकों तक मुस्तैद अधिकारी और कर्मचारी गांवों से लेकर जंगलों तक पैनी नजर रख रहे हैं और लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

एसपी सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर कूनो नेशनल पार्क की सीमाओं से लगे करीब 6 पुलिस थानों की फोर्स 62 गांवों में लगातार सर्चिंग कर रही है. राष्ट्रपति के कूनो दौरे को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कूनो नेशनल पार्क के पीपलवाड़ी, अहेरा और टिकटोली गेटों सहित जंगल से सटे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था की कमान एक दर्जन से ज्यादा आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारियों के हाथों में होगी, जिनकी सहायता के लिए करीब 1300 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: 18-22 जून तक MP के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन के साथ कूनो का भी करेंगी भ्रमण

Topics mentioned in this article