OFK Employees Leave Canceled: जबलपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, सेना के लिए यहां तैयार होता है गोला-बारूद

OFK officers and employees Leave canceled: आयुध संयंत्र खमरिया में करीब 4000 लोग काम करते हैं. यह भारतीय सशस्त्र बलों को गोला-बारूद उपलब्ध कराने वाली ‘मुनिशन इंडिया लिमिटेड (एमआईएल)' की सबसे बड़ी इकाइयों में से एक है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Ordnance Factory Khamaria officers and employees Leave canceled: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में स्थित आयुध संयंत्र खमरिया (Ordnance Factory Khamaria -OFK) में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिन से अधिक की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है. यह निर्णय उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है.

अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिन से अधिक की छुट्टियां रद्द

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आयुध संयंत्र खमरिया (ओएफके) में अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिन से अधिक की छुट्टियां शुक्रवार को रद्द कर दी गईं. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी.

Advertisement

उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया निर्णय

ओएफके के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा' से कहा,‘उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिन से अधिक की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं.'

ये भी पढ़े: अब हिडमा-देवा का अंत तय ! कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर लहराया तिरंगा...धोबे पहाड़ी पर कब्जे का आया वीडियो

यहां सेना के लिए तैयार होता है गोला-बारूद

ओएफके में करीब चार हजार लोग काम करते हैं. यह भारतीय सशस्त्र बलों को गोला-बारूद उपलब्ध कराने वाली ‘मुनिशन इंडिया लिमिटेड (एमआईएल)' की सबसे बड़ी इकाइयों में से एक है.

पीआरओ ने कहा, ‘इस वित्त वर्ष में हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है और अप्रैल में हम अपना वांछित लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं, इसलिए इसकी भरपाई के लिए हमें मुख्यालय से छुट्टियां रद्द करने का निर्देश दिया गया है, ताकि हमारे पास पर्याप्त कार्यबल और पर्यवेक्षण हो.'

Advertisement

ये भी पढ़े: भोपाल के कॉलेज में गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के मुख्य आरोपी फरहान को लगी गोली, SI से पिस्टल छीनने की कोशिश में हुआ फायर

ये भी पढ़े: गांव हो तो ऐसा ! MP के नरसिंहपुरम के 'बधुवार' की दीवारों से मिलती है शिक्षा, स्वच्छ इतना ही शहर भी शरमा जाए

Advertisement

Topics mentioned in this article