ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का निधन, MP के कई शहरों में व‍िरोध प्रदर्शन

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद मध्य प्रदेश के कई शहरों में शिया समुदाय द्वारा शोक और विरोध प्रदर्शन किए गए. भोपाल, बैतूल और बुरहानपुर में मजलिस, जुलूस और कैंडल मार्च आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी भी की गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

भोपाल/बैतूल/बुरहानपुर. ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी सैन्य तनाव और हमलों के बीच 1 मार्च 2026 को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर सामने आते ही मध्य प्रदेश में शोक और आक्रोश की लहर फैल गई. मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत बैतूल और बुरहानपुर में शिया समुदाय ने मजलिस, जुलूस और कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी, वहीं अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया. 

राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र स्थित मस्जिद आले मोहम्मद शिया जामा मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद विशेष मजलिस का आयोजन किया गया. समुदाय के लोगों ने खामेनेई के लिए दुआ की और उनके निधन को शहादत बताया.

Advertisement

मजलिस के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस निकाला. प्रदर्शन के दौरान “अमेरिका मुर्दाबाद” और “इजरायल मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए. समुदाय के लोगों ने इसे 28 फरवरी को ईरान में हुए हमले से जोड़ते हुए विरोध दर्ज कराया.

बैतूल में कैंडल मार्च, प्रशासन अलर्ट

बैतूल में शिया मस्जिद से लल्ली चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया. हाथों में मोमबत्तियां लिए लोगों ने खामेनेई को श्रद्धांजलि दी और अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारे लगाए. मार्च के दौरान “एक खामेनेई मरोगे तो हजार खामेनेई पैदा होंगे” जैसे नारे भी सुनाई दिए.

मौलाना सितवत हैदर जैदी और हाजी असलम सहित समुदाय के प्रतिनिधियों ने इसे पूरी उम्मत के लिए बड़ा सदमा बताया. प्रशासन ने जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है, लेकिन पुलिस अलर्ट मोड पर है.

बुरहानपुर में गम का माहौल

बुरहानपुर में भी शिया समाज के लोगों ने नमाज के बाद विशेष दुआएं कीं. ऑल इंडिया शिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयातुल्लाह अली खामेनेई हमेशा आतंकवाद के खिलाफ खड़े रहे और मजलूमों की मदद करते थे. समुदाय ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया.

Advertisement
Topics mentioned in this article