इंदौर में थाने से कार लेकर फरार आरोपी, 500 मीटर दूर हुआ एक्सीडेंट, कोमा में पहुंचा

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां ड्रिंक‑एंड‑ड्राइव में पकड़ा गया आरोपी थाने से कार लेकर फरार हो गया और 500 मीटर दूर बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक कोमा में पहुंच गया, जबकि दूसरा गंभीर घायल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Indore Police Negligence Case: इंदौर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एरोड्रम थाना इलाके में ड्रिंक‑एंड‑ड्राइव में पकड़ा गया आरोपी थाने से ही पुलिस की पकड़ से निकल भागा और आरोपी थाने की कार लेकर फरार हो गया. थाने से महज 500 मीटर दूर उसने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि एक युवक कोमा में पहुंच गया और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली कटघरे में है.

थाने से कार लेकर फरार हुआ आरोपी

ड्रिंक‑एंड‑ड्राइव में पकड़े जाने के बाद आरोपी को एरोड्रम थाने लाया गया था. लेकिन पुलिस की लापरवाही इतनी बड़ी साबित हुई कि आरोपी वहीं से कार लेकर भाग निकला. यह घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारी पर सीधे सवाल खड़े करती है.

500 मीटर दूर तेज रफ्तार से हुआ हादसा

थाने से भागने के कुछ ही सेकंड बाद आरोपी ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी. यह दुर्घटना थाने से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हुई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से एक युवक कोमा में चला गया, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

पुलिस ने बात छिपाने की कोशिश की?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में इस मामले को साधारण एक्सीडेंट बताकर टालने की कोशिश की, जबकि सच्चाई यह थी कि आरोपी ने थाने के अंदर से ही गाड़ी चुराकर फरारी काटी थी. यह बात पुलिस ने छिपा ली थी, लेकिन वायरल वीडियो के बाद मामला उजागर हो गया.

Advertisement

लापरवाही पर उठे सवाल 

लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस की मौजूदगी में कोई आरोपी कैसे थाने से वाहन चुराकर भाग सकता है? और इतनी भारी चूक का जिम्मेदार कौन है? फिलहाल घटना ने पुलिस की निगरानी, सुरक्षा और प्रोफेशनलिज़्म पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं.