Horror Incident: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार को एक हैरतअंगेज घटना से सबको चौंका दिया है. हुआ यह है कि सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार पर अचानक पेड़ भरभराकर गिर पड़ा. पेड़ एकदम से बाइक पर सवार युवक पर सिर के ऊपर गिरा, युवक की जान जोखिम में थी, लेकिन युवक का बाल बांका नहीं हुआ. इस हैरान करने वाली घटना का सीसीटीवी वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें-महाकाल मंदिर में निःशुल्क भस्म आरती बंद, चुकाने होंगे 200 रुपए, ऑनलाइन बुकिंग का समय भी बदला
अचानक सड़क के किनारे खड़ा हुआ पेड़ उसके ऊपर गिर पड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को नवलखा इलाके के प्रकाश नगर में यह हादसा हुआ. दुर्घटना में बाल-बाल बचे बाइक सवार पर युवक आने वाली अनहोनी से बिल्कुल अंजान होकर सड़क पर बाइक दौड़ा रहा था और अचानक सड़क के किनारे खड़ा हुआ पेड़ उसके ऊपर आग गिरा. गनीमत यह रही कि युवक ने बाइक चलाते हुए हेलमेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई.
बाइक सवार युवक के सिर लगे हेलमेट ने उसकी जान बचा ली
पूरी घटना सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सामने आए सीसीटीवी फुजेट में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार युवक पर भरभरा पेड़ गिरता है और युवक को अपने आगोश में ले लेता है, लेकिन युवक के सिर लगे हेलमेट ने उसकी जान बचा ली, वरना उसकी जान को जोखिम हो सकता है अथवा युवक गंभीर रूप से घायल हो सकता था.
ये भी पढ़ें-पत्नी का दर्द भरा कॉल, 'मैं अब जीना नहीं चाहती…मैंने दोनों बच्चियों को जहर दे दिया है और खुद भी खा लिया है'
आज भी लोग बिना हेलमेट बाइक चलाने से नहीं करते हैं गुरेज
गौरतलब है परिवहन विभाग लगातार बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने को लेकर विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगों को लगातार प्रेरित करती है, लेकिन फिर भी लोग बिना हेलमेट बाइक चलाने से गुरेज नहीं करते हैं. सरकारें हेलमेट पहन कर बाइक चलाने के लिए प्रेरित करने के लिए मुफ्त हेलमेट भी मुहैया कराती है. यही नहीं, बिना हेलमेट बाइक चालको को हतोत्साहित करने के लिए पेट्रोल पंप पर तेल नहीं देने का भी नियम बना चुकी है.