3 राज्‍यों की 40 मह‍िलाओं से शादी करना चाहता था अमित चौबे, लेडी प्रोफेसर की ह‍िम्‍मत से खुला 'दूल्‍हे' का राज

Matrimonial Fraud Indore: आरोपी अमित चौबे ने शादी का झांसा देकर 3 राज्यों की करीब 40 महिलाओं को ठगा. एक महिला प्रोफेसर की शिकायत के बाद पूरा नेटवर्क उजागर हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्‍य प्रदेश के इंदौर के पुल‍िस तुकोगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े मैट्रिमोनियल फ्रॉड का खुलासा किया है. आरोपी अमित चौबे मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स और सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था.

वह खुद को सफल, पढ़ा-लिखा और भरोसेमंद व्यक्ति बताकर पहले महिलाओं का विश्वास जीतता, फिर उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देता और बाद में पैसे ऐंठ लेता था.

Advertisement

3 राज्यों में 40 से ज्यादा महिलाएं बनीं शिकार

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में अब तक 40 से अधिक महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है. उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की गई है.

महिला प्रोफेसर की हिम्मत से खुला राज

गुजरात की एक महिला प्रोफेसर ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. आरोप है कि आरोपी ने उनसे करीब 50 लाख रुपये की ठगी की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म भी किया. महिला की शिकायत के बाद इंदौर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई.

56 दुकान पर बिछाया जाल, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने पीड़िता के माध्यम से आरोपी को इंदौर के 56 दुकान क्षेत्र में मिलने के लिए बुलाया. जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, पहले से तैनात पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

अहमदाबाद पुलिस को सौंपा गया आरोपी

पूछताछ में आरोपी के कई राज्यों में फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ. इसके बाद तुकोगंज थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को अहमदाबाद (गुजरात) पुलिस को सौंप दिया, जहां उसके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं.

Advertisement

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के अनुसार, पुलिस अब आरोपी के अन्य शिकारों और कुल ठगी की रकम का आंकलन कर रही है. साथ ही उसके पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.

सावधान रहें: ऑनलाइन रिश्तों में बढ़ता फ्रॉड

  • यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए होने वाले फ्रॉड कितने खतरनाक हो सकते हैं.
  • बिना सत्यापन किसी पर भरोसा न करें.
  • पैसों के लेन-देन से पहले पूरी जांच करें.
  • संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें.


 

Topics mentioned in this article