इंदौर आईएसबीटी का हाल: 100 करोड़ की लागत से बना बस टर्मिनल, यहां बसें नहीं, चलता है भंडारा

इंदौर के कुमेड़ी स्थित ISBT जो 100 करोड़ रुपये की लागत से बना है, वो बनने के बाद से 2 साल से बंद पड़ा है. यहां बस संचालन अभी शुरू ही नहीं हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

जो लोग भंडारा खा रहे हैं, यह कोई खाली मैदान या धर्मशाला नहीं है. यह 100 करोड़ रुपये की लागत से सरकार द्वारा बनवाया गया अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT)  है, जो मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कुमेड़ी स्थित है. यहां अभी तक बस संचालन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन सार्वजनिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं.

आईएसबीटी में मंगलवार परिसर में हो रहे भंडारे का फोटो सामने आया था, यहां यात्रियों के लिए बनी सीटों पर बैठकर लोगों ने प्रसाद लिया. टर्मिनल के अंदर ही पूड़ियां बनाई गईं और भोजन परोसा गया.

Advertisement

अंतरराज्यीय बस अड्डा बनने के बाद से 2 साल से बंद पड़ा है. इसे बनवाने में 100 करोड़ से ज्यादा का खर्चा आया है. अब लोग भंडारे की अनुमति को लेकर सवाल उठा रहे हैं. आईडीए अधिकारी ने बताया कि उन्हें आयोजन की जानकारी नहीं है. उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है. भंडारे के आयोजन में जनप्रतिनिधि और पार्षद भी पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें- MP की लाडली बहनों को अब तक ₹63248 करोड़ बांटे, सरकार आज जारी करेगी 39वीं किस्त; जानिए इस बार का बजट

Topics mentioned in this article