इंदौर डॉक्टर सुसाइड: क्‍या प्रेम विवाह के बाद पत‍ि की बेवफाई ने ली जान, 9 साल के बेटे की मां ने खाया जहर

Indore Doctor Suicide: इंदौर में एक महिला डॉक्टर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मायके पक्ष ने पति पर बेवफाई, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. देवास जिले के कलवर में पदस्थ सीएचओ डॉक्टर दामिनी (35) ने अज्ञात जहर खाकर आत्महत्या कर ली. वह मूल रूप से कन्नौद की रहने वाली थीं. जहर खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इंदौर के नेमावर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुल‍िस ने पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप द‍िया. 

Indore Doctor Suicide

प्रेम विवाह के बाद बिगड़े रिश्ते

पुल‍िस की शुरुआती जांच के अनुसार बताया जा रहा है कि डॉक्टर दामिनी ने संदीप नामक युवक से प्रेम विवाह किया था. दोनों का एक 9 साल का बेटा भी है. संदीप मोबाइल की दुकान चलाता है. मायके पक्ष का आरोप है कि संदीप के किसी अन्य महिला से संबंध थे, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था.

Advertisement

मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि दामिनी के साथ मारपीट की जाती थी और उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. इसी से परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया. मामले में खुड़ैल थाना पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Topics mentioned in this article