लोकार्पण के लिए तैयार इंदौर एयरपोर्ट का T-1 टर्मिनल, सीएम मोहन 29 मार्च को करेंगे उद्घाटन, जानिए खासियत

Airport T-1 Terminal Inaguration: नवीनीकृत टी-1 टर्मिनल के लोकार्पण के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की क्षमता बढ़कर 50 लाख सालाना हो जाएगी. यह टर्मिनल एयरपोर्ट के पास वीआईपी पार्किंग वाले हिस्से में बनाया गया है. सीएम मोहन 29 मार्च को इसे राज्य को समर्पित करेंगे. इस टर्मिनल में UDAN कैफे, फ्री वाई-फाई, Flybrary और ‘अवसर’ स्टॉल जैसी सुविधाएं शुरू होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
CM WILL INAUGRATE RENEWED TERMINAL, T-1 TERMINAL ON 29TH MARCH

Indore Airport: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एयरपोर्ट को आगामी 29 मार्च को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. लोकार्पण के लिए तैयार इंदौर हवाई अड्डे के नवीनीकृत टी-1 टर्मिनल का उद्घाटन सीएम डॉ. मोहन यादव 29 मार्च को करेंगे. करीब 50 करोड़ से निर्मित नवीनीकृत टर्मिनल से इंदौर एयरपोर्ट की क्षमता 40 लाख से बढ़कर 50 लाख यात्री सालाना हो जाएगी. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और बढ़ जाएंगी.

नवीनीकृत टी-1 टर्मिनल के लोकार्पण के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की क्षमता बढ़कर 50 लाख सालाना हो जाएगी. यह टर्मिनल एयरपोर्ट के पास वीआईपी पार्किंग वाले हिस्से में बनाया गया है. सीएम मोहन 29 मार्च को इसे राज्य को समर्पित करेंगे. इस टर्मिनल में UDAN कैफे, फ्री वाई-फाई, Flybrary और ‘अवसर' स्टॉल जैसी सुविधाएं शुरू होंगी.

ये भी पढ़ें-मोनालिसा के आरोपों को मां ने बताया झूठ, पिता जयसिंह बोले- 'डायेक्टर सनोज मिश्रा उसे बेटी मानता है'

एयरपोर्ट क्षेत्र में 200 अतिरिक्त सीटें जोड़े जाएंगे, जिससे यात्रियों की सुविधा होगी

रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में व्यस्त समय के दौरान इंदौर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्षेत्र के वेटिंग एरिया में यात्रियों को पर्याप्त बैठने की जगह नहीं मिल पाती थी. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट क्षेत्र में 200 अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई है. इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि टर्मिनल का संचालन भी अधिक व्यवस्थित होगा. वहीं, UDAN कैफे, फ्री वाई-फाई, Flybrary और ‘अवसर' स्टॉल जैसी सुविधाएं चार चांद लगाएंगी.

Advertisement

50 करोड़ रुपए से तैयार हुआ और 6,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है टर्मिनल टी-1 

गौरतलब है करीब 41 करोड़ रुपए की लागत से 6,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में जारी रिनोवेशन का पूरा होते ही यात्रियों को अतिरिक्त स्थान में बेहतर बैठने की व्यवस्था होगी, इससे टर्मिनल की कुल उपयोग क्षमता में इजाफा होगा. साल 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में टर्मिनल-2 का काम भी पूरा हो जाएगा. इससे इंदौर होकर श्रद्धालु उज्जैन आसानी से पहुंचेंगे, टर्मिनल-2 का काम सिंहस्थ के पहले खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-एक अश्लील वीडियो ने डुबोया करियर, संस्पेशन के साथ मिला डिमोशन, हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल बने दीपक थापा

इंदौर एयरपोर्ट पर टर्मिनल-2 के शुरूआत के बाद 72 सीटर एटीआर विमानों का संचालन इसी टर्मिनल से शुरू किया जाएगा, जहां से अभी रोजाना करीब 100 उड़ानों का संचालन होता है, जिनमें से लगभग 36 उड़ानें एटीआर विमानों की हैं. इन विमानों को टर्मिनल-2 पर शिफ्ट करने से मुख्य टर्मिनल पर दबाव कम होगा.

ये भी पढ़ें-क्या है 'हनुमान लोक प्रोजेक्ट'? सीएम मोहन आज छिंदवाड़ा में करेंगे उद्घाटन, पूर्व सीएम ने रखी थी आधारशिला

इंदौर एयरपोर्ट से सालाना अभी 40 लाख यात्री सफर करते हैं

इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 में 14 चेक-इन काउंटर, 3 बोर्डिंग गेट, 3 लाउंज और 2 कन्वेयर बेल्ट की सुविधा होगी. इसके अलावा फूड जोन और पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि यात्रियों को एक ही परिसर में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो सके. वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट से सालाना करीब 40 लाख यात्री सफर करते हैं, लेकिन टर्मिनल-टी-1 के लोकार्पण के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 50 लाख हो जाएगा.

नए टर्मिनल के कारण फ्लाइट संख्या भी दोगुनी हो जाएगी

इंदौर में प्रस्तावित नए टर्मिनल को 82 हज़ार वर्ग मीटर में बनाया जाएगा और काम शुरू होने के बाद करीब 2 सालों में नए टर्मिनल का काम पूरा कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि नए टर्मिनल को बनाए जाने से इंदौर में फ्लाइट्स की संख्या दोगुनी हो जाएगी, जिससे हर घंटे इंदौर एयरपोर्ट पर 6000 यात्री सफर कर सकेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें-जल्द इंदौर एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल, 1 करोड़ हो जाएगी एनुअल पैसेंजर कैपेसिटी, जानिए अभी कितनी है क्षमता?