मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी! मध्य प्रदेश में 39.4°C तक पहुंचा टेम्परेचर, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बढ़ा तापमान

MP-Chhatisgarh Weather Update: मध्य प्रदेश-छत्तसीगढ़ में गर्मी बढ़ गई है. ऐसे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से ज़्यादा हीटवेव वाले दिन रिकॉर्ड होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

IMD Weather Update: मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में मार्च के पहले हफ्ते में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है. दिन तेज धूप हो रही है. गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे, कूलर और एसी चला रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के कई शहरों में पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. तो वहीं छत्तीसगढ़ में मैक्सिमम टेम्परेचर 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

मध्य प्रदेश में 39.4°C तक पहुंचा तापमान

 मध्य प्रदेश में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान 39.4°C नर्मदापुरम में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन के अंदर प्रदेश में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. ऐसे में संभावना है कि मार्च के पहले ही पखवाड़े में प्रदेश में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के शहर सबसे गर्म हैं. यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया.

मध्य प्रदेश के इन इलाकों का तापमान

नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा. यहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. छतरपुर के खजुराहो में 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं धार में 36.6 डिग्री सेल्सियस, दमोह, सागर-श्योपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में 36.2 डिग्री सेल्सियस, गुना और टीकमगढ़ में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Advertisement

इधर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सामान्य से तीन डिग्री ज़्यादा तापमान दर्ज किया गया. गुरुवार को यहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा गया. वहीं राजनादगांव प्रदेश में रहा सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की माने तो आज रायपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: सोने के लालच में दोस्त बना कातिल: पहले शराब पिलाई, फिर पत्थर से मारकर की हत्या... 2.40 लाख रुपये के आभूषण बरामद