पति, पत्नी और वो... पति से नाराज थी महिला, दोस्त ने किया हमदर्दी का नाटक, शादी का झांसा देकर 15 दिनों तक किया रेप

Married Women Raped In Gwalior: दरअसल, पति से हुए झगड़े के बाद रूठी महिला से पड़ोस में रहने वाले युवक ने हमदर्दी दिखाते हुए सब्जबाग दिखाए और शादी का झांसा देकर महिला को अपने साथ कहीं लेकर गया और करीब 15 दिनों तक बंधक बनाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Women Raped By Neighbour: ग्वालियर जिले के चिनौर इलाके में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुष्कर्म का आरोप उसके दोस्त पर लगा है. आरोपी दोस्त ने पीड़िता को बंधक बनाकर करीब 15 दिनों तक दुष्कर्म को अंजाम दिया. पीड़िता ने 15 दिनों आरोपी दोस्त से पीछा छुड़ाकर भागने में कामयाब हुई और आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया.

दरअसल, पति से हुए झगड़े के बाद रूठी महिला से पड़ोस में रहने वाले युवक ने हमदर्दी दिखाते हुए सब्जबाग दिखाए और शादी का झांसा देकर महिला को अपने साथ कहीं लेकर गया और करीब 15 दिनों तक बंधक बनाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया.

पति से झगड़े के बाद परिचित सतेंद्र के साथ घर छोड़कर चली गई महिला

जिले के डबरा कस्बे में रहने वाली 27 वर्षीय विवाहिता गत 29 अप्रैल को अपने पति से झगड़ा हो गया तो वह अपने परिचित सतेंद्र के साथ चली गयी थी,  उसके बाद जब शाम को पति का गुस्सा ठंडा हो गया तो वह फिर वापिस लौट आई. इसके बाद वह अपनी बहन के घर चली गई.

Advertisement

पड़ोसी सतेंद्र शादी का झांसा देकर महिला को बहला-फुसलाकर बाहर ले गया

युवती के अनुसार 3 मई को सतेंद्र उसकी दीदी के घर आया और उससे शादी करने की बात कहते हुए बहला- फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां आरोपी ने डरा-धमकाकर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म  किया. युवती ने जब आरोपी को पुलिस में जाने की बात कहकर डराया-धमकाया, तो आरोपी उसे लेकर ग्वालियर आ गया.

ग्वालियर में किराए के कमरे में बन्धक बनाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ किया रेप

पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए बयान के मुताबिक ग्वालियर लाने के बाद आरोपी उसे एक किराए के कमरे में ले गया और बन्धक बनाकर करीब 15 दिनों तक उसके साथ रेप किया. पीड़िता के मुताबिक आरोपी सतेंद्र उसे एक पल के लिए भी अकेला नही छोड़ता था, लेकिन जैसे ही एक दिन वह बाहर गया, युवती वहां से भाग निकली.

घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती, परिजनों दर्ज कराया एफआईआर 

आरोपी के चंगुल से पीछा छुड़ाकर घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों से आपबीती बताई और उसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी सत्येंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट खवाई. मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने कहा कि विवाहिता की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पर गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें-Running Train Rape: चलती ट्रेन में युवती से रेप, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म, ना-नुकर के बाद ग्वालियर में दर्ज कराया FIR

Advertisement