पति किन्नरों के साथ चला गया तो देवर ने शादी का झांसा देकर भाभी से बनाये संबंध, बाद में शादी से मुकरा, केस दर्ज

पीड़िता की शादी 2017 में हुई थी. उसके 8 साल का बेटा और 5 साल की बेटी हैं. आरोप है कि करीब 5 साल पहले पति उसे और बच्चों को छोड़कर किन्नरों के साथ रहने चला गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ग्वालियर का मुरार थाना.
NDTV

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो बच्चों की मां ने अपने सगे देवर पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि उसका पति करीब पांच साल पहले उसे और बच्चों को छोड़कर किन्नरों के साथ रहने चला गया था. इसके बाद सहारा देने का भरोसा देकर देवर ने शादी का वादा किया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा. अब शादी का दबाव बनाने पर आरोपी मुकर गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

दरअसल, मुरार थाना क्षेत्र की रहने वाली 27 वर्षीय महिला की शादी साल 2017 में हुई थी. शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए, जिनमें एक 8 वर्षीय बेटा और 5 वर्षीय बेटी है. करीब चार साल तक पारिवारिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर किन्नरों के साथ रहने चला गया.

Advertisement

पति के जाने के बाद देवर दिया सहारा

पति के चले जाने के बाद उसके सगे देवर ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ पति-पत्नी की तरह संबंध बनाता रहा, लेकिन जब महिला ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे धमकाने लगा. जिस पर पीड़िता मुरार थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई.

फरार है आरोपी

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें- MP की टीम ने UP से पकड़े चार तस्कर, 10 तेंदुओं की 10 खाल बरामद, कूनो और मुरैना में किया था शिकार

Topics mentioned in this article