3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, मकान मालिक के बेटे और उसके साथी ने की दरिंदगी

Gwalior Crime News: ग्वालियर से एक दर्दनाक और हैवानियत का मामला सामने आया है. मकान मालिक के बेटे और उसके साथी ने किराएदार की एक 3 साल की बेटी से दुष्कर्म किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Hindi News: ग्वालियर के डबरा सिटी थाना क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक कॉलोनी में मकान मालिक के लड़के ने अपने किराएदार की 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

आरोप है कि दो युवक टॉफी दिलाने के बहाने मासूम बच्ची को कार में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोप है कि उसके गुप्तांगों से भी छेड़छाड़ की है. उसके बाद बच्ची से घटना के बारे में किसी को भी न बताने की बात कही और घर के पास मासूम पीड़िता को छोड़ दिया.

Advertisement

बच्ची ने आकर अपनी मां को पूरी घटना बताई. माता-पिता बच्ची को लेकर सिटी थाना डबरा पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा भी सिटी थाना पहुंच गए. परिजनों का कहना है कि बच्ची के माता-पिता  दोपहर 3 बजे से मामला दर्ज करने के लिए थाने में बैठे थे, लेकिन 8:30 बजे मामला दर्ज किया गया.

आवेश में आया युवक और कुत्ते पर लोहे की रॉड से कर दिए कई वार

ग्वालियर जिले से एक कुत्ते के साथ बर्बता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिले के हेम सिंह की परेड के माधौगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने बेजुबान कुत्ते को जान से मार डाला. पड़ोस में रहने वाले दो कुत्तों में पहले हुआ विवाद हुआ था. दोनों के झगड़े को देख युवक को गुस्सा आया और उसने अपने हाथ में लोहे की रॉड ली और कुत्ते पर हमला करने चला गया.

ये भी पढ़ें- वीडियो कॉल पर लड़की से करता था बातें, फिर रिकॉर्ड किए प्राइवेट मूमेंट और कर दिए वायरल; दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

Topics mentioned in this article